Cocktail 2 OTT: थिएटर के बाद नेटफ्लिक्स पर कब आएगी कॉकटेल 2? पता चल गई OTT रिलीज डेट
Cocktail 2 OTT Release: शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' इन दिनों थिएटरों में लगी हुई है और अच्छी कमाई कर रही है. इसमें शाहिद कपूर के अलावा कृति सेनन और रश्मिका मंदाना भी नजर आईं. थिएट्रिकल रन के बीच 'कॉकटेल 2' की ओटीटी रिलीज पर अपडेट आ गया है. आइए जानते हैं कि ये ओटीटी पर कब स्ट्रीम होगी.
Cocktail 2 OTT Release Date: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इन दिनों थिएटर्स में अच्छी-खासी कमाई कर रही है. इस सीक्वल को ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 143 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. थिएटर में आने के बाद अब फैंस इसकी OTT रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'कॉकटेल 2' जुलाई के आखिर या अगस्त के दूसरे हफ्ते के बीच नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है. फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और आमतौर पर बॉलीवुड फिल्मों का OTT प्रीमियर थिएटर रिलीज के 6 से 8 सप्ताह बाद होता है. ऐसे में 'कॉकटेल 2' 14 अगस्त 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है.
'कॉकटेल 2' का डायरेक्शन होमी अदजानिया ने किया है, जिन्होंने 2012 में आई पहली 'कॉकटेल' भी डायरेक्ट की थी. फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी पहली बार साथ नजर आई है. इसकी कहानी दोस्ती, प्यार और रिश्तों के उतार-चढ़ाव के इर्द-गिर्द घूमती है.
फिलहाल फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई जारी है. इसे रिलीज हुए महज 10 दिन हुए हैं और इसने भारत में 88 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 'कॉकटेल 2' ने 143 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. इसका बजट 150 करोड़ बताया जा रहा है और ऐसे में ये फिल्म 10 दिनों में अभी तक अपना बजट भी नहीं वसूल पाई है.



