Ikka Trailer Dialogues: दुनिया तुझे राम मानती है और मुझे रावण…इक्का के ट्रेलर में छाए सनी देओल और अक्षय खन्ना के ये 6 डायलॉग

Ikka Trailer Dialogues: दुनिया तुझे राम मानती है और मुझे रावण…इक्का के ट्रेलर में छाए सनी देओल और अक्षय खन्ना के ये 6 डायलॉग

सनी देओल और अक्षय खन्ना स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'इक्का' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो चुका है. दोनों एक्टर की दमदार एक्टिंग और डायलॉग ने इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है. इस आर्टिकल में देखिए इक्का ट्रेलर के 6 डायलॉग.

‘इक्का’ फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी, क्योंकि इसमें अक्षय खन्ना और सनी देओल का लंबे समय के बाद रीयूनियन हो रहा है. दोनों ही मंझे हुए कलाकार हैं और डायलॉग डिलीवरी इतनी धांसू होती है कि रोंगटे खड़े हो जाएं. अक्षय को लेकर तो फैंस में इस वक्त जबरदस्त क्रेज है ही, वहीं सनी देओल भी कई साल के बाद फिर से एक दमदार वकील का रोल प्ले कर रहे हैं. फिल्म दामिनी की तरह ही उन्होंने ‘इक्का’ में भी कोर्ट रूम में अपने डायलॉग से झंडे गाड़ दिए हैं.

फिल्म दामिनी का ‘तारीख पर तारीख’ डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर रहता है और अब ‘इक्का’ में भी सनी देओल का वही धाकड़ अंदाज देखने को मिल रहा है. ये फिल्म 10 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. तो चलिए देख लेते हैं ‘इक्का’ के ट्रेलर में कौन से 6 डायलॉग छा गए.

हम हक के लिए लड़ते हैं

‘इक्का’ का ट्रेलर शुरु होने के बाद इस बार कोर्टरूम में सनी देओल का का पहला डायलॉग है “हम कोर्ट में जीतने के लिए नहीं हक के लिए लड़ते हैं.” वो अक्षय खन्ना का केस लड़ते हुए दिखाए गए हैं.

लोग इंसानियत भूल चुके हैं

ट्रेलर में एक सीन आता है जब सनी देओल एक गवाह से सवाल करते हैं तो तुमने मदद क्यों नहीं की. इसके बाद व्यक्ति कहता है कि पुलिस का चक्कर हो सकता था. इसके बाद सनी देओल का डायलॉग है, “पुलिस के डर से लोग इंसानियत भूल चुके हैं माई लॉर्ड”

अक्षय खन्ना का स्वैग

ट्रेलर में पहले ही डायलॉग में अक्षय खन्ना का कमाल का स्वैग दिखा है. वो एक सीन में सनी देओल से बात करते हुए कहते हैं, “तू मुझे डिफेंड कर, केस जीत, हीरो बन, लाइफ के बदले लाइफ…डील”

बदलते वो हैं जो सच नहीं…

‘इक्का’ के ट्रेलर में एक सीन आता है जब दिया मिर्जा कहती हैं, “तुम कभी नहीं बदल सकते.” इसके बाद अक्षय खन्ना का डायलॉग है, “बदलते वो लोग हैं जो सच नहीं बोल पाते”

मैं गलती कर सकता हूं, गुनाह…

ट्रेलर में दिखाया गया है कि सनी देओल अक्षय खन्ना का केस लड़ रहे हैं, लेकिन इसके बाद ट्विस्ट आता है जब लड़की की मां सनी देओल से कहती है, “तुम उसकी तरफ से केस लड़ रहे हो जिसकी वजह से मेरी बेटी की आज ये हालत है.” इसके बाद सनी देओल गुस्से में अक्षय से कहते हैं, “क्या तुमने उसे मारा?” इस पर अक्षय का ये डायलॉग भी जबरदस्त है, “मैं गलती कर सकता हूं गुनाह नहीं”

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

ये डायलॉग भी है कमाल

ट्रेलर में सबसे लास्ट वाला 6 डायलॉग अक्षय खन्ना का है जिसमें वो सनी देओल से कहते हैं, “वाह इक्का, ये सब करने के बाद भी दुनिया तुझे राम मानती है और मुझे रावण.” इस डायलॉग से पता चलता है कि फिल्म में जबरदस्त ट्विस्ट और सस्पेंस होगा.

ये भी पढ़ें: जून में रिलीज हुईं 8 फिल्में, 4 रहीं फ्लॉप पर इस फिल्म ने सबको चौंकाया, बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश

शशि सिंह
शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More