Drishyam 3 के आते ही Hanuman Ansh की कमाई लुढ़की, पिछले 37 दिनों का सबसे कम कलेक्शन हुआ दर्ज, कुल कितने बटोरे?
हनुमान अंश की कमाई में वीकेंड में अब पहले जैसी चमक नहीं दिख रही. हालांकि इसकी रिलीज को जितने दिन हुए हैं उस हिसाब से कमाई को कम नहीं माना जाएगा. फिल्म की कमाई के 58 दिनों के आंकड़े आ गए हैं.
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 58: बेहद कम बजट में बनी हनुमान अंश फिल्म ने 2026 में बॉक्स ऑफिस पर जो करिश्मा किया वो इससे पहले कोई भी फिल्म नहीं कर सकी. शायद भारतीय सिनेमा के इतिहास में ये फिल्म टॉप 3 मोस्ट प्रॉफिटेबल मूवीज में गिनी जाएगी. वहीं दूसरी तरफ ये बॉलीवुड की तो मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म बन ही गई है. फिल्म जो कमाल कर रही है वो करना हर किसी के बस की बात नहीं है. हनुमान अंश फिल्म ने रिलीज के करीब दो महीने पूरे कर लिए हैं. इस फिल्म को आए हुए 58 दिन बीत चुके हैं. इसके बाद भी इसकी कमाई करोड़ों में जा रही है.
हालांकि अब अजय देवगन की दृश्यम 3 फिल्म की रिलीज के बाद से इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई है. दोनों ही फैमिली बेस्ड फिल्में हैं. ऐसे में इन दोनों फिल्मों की टक्कर तो होनी ही थी. आइए जानते हैं कि हनुमान अंश ने दुनियाभर में 58 दिनों में कितने कमा लिए हैं साथ में ये भी जानते हैं कि अजय देवगन की दृश्यम 3 के आगमन के बाद इसकी कमाई पर क्या असर पड़ा है.
हनुमान अंश ने कितने रुपये कमाए?
हनुमान अंश ने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज के 58वें दिन यानी 9वें शनिवार को 2.10 करोड़ रुपये की कमाई की है. ये अपने आप में एक उप्लब्धि है. लेकिन इसके बाद भी फिल्म के कलेक्शन में पिछले कुछ दिनों की कमाई के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है. फिल्म का 58 दिनों का नेट कलेक्शन 321.73 करोड़ रुपये का हो गया है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 379.96 करोड़ रुपये का हो चुका है. फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में 39.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ऐसे में फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 419.46 करोड़ रुपये का हो चुका है. फिल्म अच्छा कर रही है और अभी कुछ दिनों तक और सिनेमाघरों में टिके रहने का सामर्थ्य रखती है.
दृश्यम 3 के आने के बाद क्या गड़बड़ हुई
हनुमान अंश अभी तक थिएटर्स में आ रही बाकी फिल्मों के लिए खतरा साबित हुई थी. लेकिन अब इस फिल्म के लिए दृश्यम 3 मुसीबत बनती नजर आ रही है. फिल्म की कमाई के लिहाज से ऐसा कहा जा सकता है. दरअसल दृश्यम 3 के आने के बाद हनुमान अंश की कमाई में पिछले 37 दिनों में सबसे कम कलेक्शन दर्ज किया गया है. ये उस समय की बात है जब फिल्म ने तेजी से ग्रो करना शुरू किया था. उसके बाद से अब पहली बार फिल्म का न्यूत्तम कलेक्शन 2.10 दर्ज किया गया है. वो भी ऐसा वीकेंड में देखने को मिला है.
इसे हनुमान अंश का डाउनफॉल प्वाइंट माना जा सकता है. अब देखना होगा कि रविवार को फिल्म कितना कमाती है और आगामी वीकडेज में इसकी कमाई कितनी जाती है. वहीं अजय देवगन की दृश्यम 3 की बात करें तो इस फिल्म ने पूरी तरह से बॉक्स ऑफिस डॉमिनेट कर लिया है. फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 177.10 करोड़ का हो चुका है.




