Hanuman Ansh ने 10वें शनिवार को चौंकाया, थमने का नाम नहीं ले रही कमाई, 65 दिनों में कितना हुआ कलेक्शन?
हनुमान अंश ने सिनेमाघरों में काफी अच्छा कलेक्शन किया है और अभी भी फिल्म की शानदार कमाई जारी है. इसने रिलीज के 65 दिन पूरे कर लिए हैं. आइए जानते हैं कि इसकी कुल कमाई कितने रुपये की हो गई है.
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 65: बेहद कम बजट में बनी हनुमान अंश फिल्म ने अपनी कमाई से एक बार फिर से चौंकाया है. इस फिल्म ने रिलीज के 10वें शनिवार को काफी अच्छी कमाई कर के दिखाई है. फिल्म ने 65वें दिन दो करोड़ से ज्यादा कमाकर दिखाए हैं और अपनी 500 करोड़ की उम्मीद को भी जिंदा रखा है. हालांकि इसके लिए फिल्म को अभी काफी लंबा सफर तय करना है. लेकिन फिल्म को लेकर अभी भी फैंस का क्रेज नजर आ रहा है. रिलीज के 65वें दिन हनुमान अंश ने जो कमाल किया है इससे ये तो साफ हो गया है कि आने वाले कुछ दिन अभी इस फिल्म में दम है.
हनुमान अंश कुछ लाख रुपये रोज विदेशों से भी कमा ले जा रही है. हालांकि वीकडेज में इसकी कमाई अब 1 करोड़ से कम जा रही है. और यही सबसे बड़ी वजह भी है कि ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म के लिए 500 करोड़ तक पहुंचना इतना आसान नहीं होगा. हालांकि फिल्म ने जो उप्लब्धि हासिल की है वो अपने आप में ही कम खास नहीं है. आइए जानते हैं कि रिलीज के 65 दिनों में हनुमान अंश ने कितने रुपये कमा लिए हैं.
हनुमान अंश ने कितने रुपये कमाए?
हनुमान अंश ने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज के 65वें दिन यानी 10वें शनिवार को 2.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखाया है. इसकी कमाई में शुक्रवार के दिन के मुकाबले डबल से भी ज्यादा इजाफा देखने को मिला है. फिल्म का 65 दिनों का नेट कलेक्शन 331.63 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं फिल्म ने रिलीज के 65 दिनों में ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 391.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस फिल्म ने रिलीज के 65 दिनों में विदेश से 40.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसे अगर मिला लिया जाए तो फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 431.85 करोड़ रुपये का हो गया है जो किसी भी तरह से कम नहीं माना जाएगा.
ये भी पढ़ें- Drishyam 3 की वीकेंड में बल्ले-बल्ले, दूसरे शनिवार को कमाई में भारी उछाल, अब दूर नहीं हैं 500 करोड़
दृश्यम 3 के तूफान के बाद भी टिकी हुई है हनुमान अंश
हनुमान अंश की सबसे खास बात ये है कि फिल्म अजय देवगन की दृश्यम 3 के बॉक्स ऑफिस के तूफान के बाद भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है. इस फिल्म ने कमाल का प्रदर्शन कर के दिखाया है. जहां एक तरफ अजय देवगन की दृश्यम 3 की वजह से कई फिल्मों का काम बिगड़ गया वहीं दूसरी तरफ हनुमान अंश पर इसका कोई खास फर्क नहीं पड़ा. अभी भी फिल्म करोड़ों में कमाई कर ले जा रही है. देखने वाली बात होगी कि रविवार को ये फिल्म क्या चमत्कार कर के दिखाती है.




