कितना है ‘हनुमान अंश’ का बजट? लागत से 27 गुना ज्यादा कमाई कर ली, ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

कितना है ‘हनुमान अंश’ का बजट? लागत से 27 गुना ज्यादा कमाई कर ली, ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

Hanuman Ansh Budget And Box Office Collection: 'हनुमान अंश' फिल्म ने 31 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर हिंदी भाषा में यश की 'टॉक्सिक' को पीछे छोड़ दिया है. जानिए इस डिवोशनल ड्रामा फिल्म का बजट और कलेक्शन.

Hanuman Ansh Budget And Box Office Collection: इन दिनों सिनेमाघरों में एक छोटे बजट की फिल्म बड़ा धमाका कर रही है. नाम है ‘हनुमान अंश’, जो एक डिवोशनल ड्रामा फिल्म है. नीम करौली बाबा की जिंदगी पर बनी इस पिक्चर ने बजट से 27 गुना ज्यादा कमाई करके हर किसी को चौंका दिया है. इतना ही नहीं, अपनी रिलीज के 25वें दिन (31 अगस्त) इस फिल्म ने हिंदी भाषा में यश की 500 करोड़ में बनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को भी पछाड़ दिया.

सैकनिल्क की मानें तो हिंदी में रिलीज हुई इस फिल्म ने 31 अगस्त (सोमवार) को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं दूसरी तरफ यश की ‘टॉक्सिक’ ने इस दिन भारत में टोटल 7.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसमें हिंदी भाषा के सिर्फ 4.40 करोड़ रुपये हैं. यानी ‘हनुमान अंश’ ने इस सोमवार यश की फिल्म से 1.1 करोड़ रुपये ज्यादा कमाए हैं. हैरानी की बात ये है कि ये पिक्चर काफी कम बजट में बनकर तैयार हुई है.

‘हनुमान अंश’ का बजट

रिपोर्ट की मानें तो ‘हनुमान अंश‘ का बजट 1.75 से 2 करोड़ रुपये के बीच है. अगर बजट 2 करोड़ भी मानकर चलें , तो इस हिसाब से इस फिल्म ने न सिर्फ अपने नाम ब्लॉकबस्टर का टैग कर लिया है, बल्कि अपने बजट से लगभग 27 गुना ज्यादा कमाई कर ली है.

हैरानी की बात ये है कि शुरुआत में ‘हनुमान अंश’ को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. फिल्म ने सिर्फ 10 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी. 16वें दिन तक हर रोज ये फिल्म लाखों में ही कलेक्शन कर रही थी. 16 दिनों में टोटल सिर्फ 2.48 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी. वहीं फिर 17वें दिन सिंगल डे में फिल्म ने 2.20 करोड़ रुपये अपने नाम कर लिए.

ये भी पढ़ें-

Race 4 Update: आमिर खान नहीं हैं रेस 4 फिल्म का हिस्सा? प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने जारी किया ऑफिशिलय स्टेटमेंट

साउथ की इस फिल्म की बात कोई नहीं कर रहा! भारत से ज्यादा विदेश में कमाए, 10 दिन में कलेक्शन पहुंचा 200 करोड़ के करीब

जब एक दिन में कमाए 12 करोड़ से ज्यादा

24वें दिन इस फिल्म ने सिंगल डे में 12.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके सबको चौंका दिया. कमाई का सिलसिला अभी भी जारी है और शानदार कलेक्शन के बाद पिक्चर को लेकर बज़ और भी बढ़ता ही जा रहा है. ऐसे में आगे देखना दिलचस्प रहेगा कि ये कमाई का सिलसिला कहां तक जाता है.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More