Drishyam 3: अजय देवगन को मिले 18 करोड़, ‘दृश्यम 3’ के लिए मोहनलाल को कितनी फीस मिली थी?
अपनी-अपनी 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी के जरिए मोहनलाल और अजय देवगन दोनों ने ही लोगों का खूब दिल जीता. आज बात दोनों एक्टर की फीस की. जानिए दोनों ने अपनी फिल्म के लिए कितने पैसे वसूले.
Ajay Devgn And Mohanlal Fees: जब भी बात 'दृश्यम' फिल्म फ्रेंचाइजी की होती है, तो जेहन में सबसे पहले दो एक्टर्स का नाम आता है. एक मोहनलाल, जिन्होंने मलयालम भाषा की 'दृश्यम' में लीड रोल किया और दूसरे अजय देवगन, जिन्होंने हिंदी रीमेक में अहम भूमिका निभाई.
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' के साथ-साथ ये भी चर्चा शुरू हो गई कि इस फिल्म के लिए उन्होंने कितनी फीस चार्ज की है. बताया जा रहा कि इस पिक्चर के लिए अजय को 18 से 22 करोड़ मिले हैं. वो इस फिल्म के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर हैं.
जब मई में मलयालम में 'दृश्यम 3' आई थी, तो उस फिल्म के लिए मोहनलाल की फीस भी अजय के आसपास ही थी. रिपोर्ट्स की मानें तो मोहनलाल को तकरीबन 20 करोड़ रुपये मिले थे. यानी दोनों की फीस लगभग बराबर ही है. ज्यादा अंतर नहीं है.
बहरहाल, मोहनलाल की 'दृश्यम 3' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 239.83 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अब हर किसी की नजर अजय देवगन की फिल्म पर है. देखना होगा कि ये पिक्चर क्या कमाल दिखाती है. तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत भी इस फिल्म में हैं.



