IND vs NZ 1st Test, Day 3 Live Score: टीम इंडिया को दूसरा झटका, देवदत्त पडिक्कल हुए आउट

IND vs NZ 1st Test, Day 3 Live Score: टीम इंडिया को दूसरा झटका, देवदत्त पडिक्कल हुए आउट

India vs New Zealand Test Live: वेलिंग्टन टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल जारी है. भारतीय टीम की नजर पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करने पर है.

LIVE Cricket Score & Updates

  • 21 Nov 2026 07:40 AM (IST)

    IND vs NZ Live: 300 रन पूरे

    टीम इंडिया ने 86वें ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 300 रन का आंकड़ा पार लिया है. केएल राहुल 116 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं, शुभमन गिल 5 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं.

  • 21 Nov 2026 07:28 AM (IST)

    IND vs NZ: देवदत्त पडिक्कल हुए आउट

    टीम इंडिया ने 295 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है. देवदत्त पडिक्कल 175 गेंदों पर 80 रनों की दमदार पारी खेलकर आउट हो गए हैं. अब कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर आ गए हैं.

  • 21 Nov 2026 07:07 AM (IST)

    IND vs NZ 1st Test: 150 रन की साझेदारी

    केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल के बीच 150 रन की साझेदारी पूरी हो गई है. दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया को एक बड़े स्कोर की ओर लेकर जा रहे हैं.

  • 21 Nov 2026 06:51 AM (IST)

    IND vs NZ Live: अब सिर्फ 100 रन पीछे

    टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 268 रन बना लिए हैं. अब वो न्यूजीलैंड की ओर से बनाए गए 368 रनों से सिर्फ 100 रन पीछे है. केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है.

  • 21 Nov 2026 06:24 AM (IST)

    IND vs NZ: केएल राहुल ने जड़ा शतक

    केएल राहुल ने एक शानदार और ऐतिहासिक पारी खेलते हुए अपना शतक पूरा कर लिया है. ये न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका पहला टेस्ट शतक है और करियर का 13वां शतक है.

  • 21 Nov 2026 05:43 AM (IST)

    IND vs NZ Live Score: लंच ब्रेक

    तीसरे दिन लंच तक भारत ने अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 239 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत अभी भी न्यूजीलैंड से 129 रन पीछे है. न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर समाप्त हुई थी.

  • 21 Nov 2026 05:41 AM (IST)

    पडिक्कल ने बनाया टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक

    देवदत्त पडिक्कल ने टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया. साई सुदर्शन के चोटिल होने पर टीम में जगह पाने के बाद से उन्होंने इस मौके को खूब भुनाया है. वह लगातार शतक और अर्धशतक लगा रहे हैं. श्रीलंका दौरे पर भी वह शानदार फॉर्म में दिखे थे और उस फॉर्म को जारी रखा है. भारत ने एक विकेट पर 239 रन बना लिए हैं. फिलहाल पडिक्कल 53 रन और राहुल 93 रन बनाकर क्रीज पर हैं.

  • 21 Nov 2026 05:05 AM (IST)

    भारत 200 के पार

    भारत ने एक विकेट पर 217 रन बना लिए हैं. फिलहाल भारत न्यूजीलैंड से 151 रन पीछे है. देवदत्त पडिक्कल 49 और केएल राहुल 75 रन बनाकर क्रीज पर हैं. दोनों के बीच अब तक 87 रन की साझेदारी हो चुकी है.

  • 21 Nov 2026 04:22 AM (IST)

    राहुल-पडिक्कल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

    भारत ने एक विकेट पर 184 रन बना लिए हैं. फिलहाल केएल राहुल 66 रन और देवदत्त पडिक्कल 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं. दोनों के बीच अब तक 54 रन की साझेदारी हो चुकी है. भारत को पहला और एकमात्र झटका 130 के स्कोर पर लगा था. यशस्वी जायसवाल 85 रन बनाकर आउट हुए थे.

  • 21 Nov 2026 04:16 AM (IST)

    मुकाबले में भारत की प्लेइंग XI

    यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, अंशुल कम्बोज और जसप्रीत बुमराह.

  • 21 Nov 2026 04:15 AM (IST)

    मुकाबले में न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI

    टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, काइल जैमिसन और जैकब डफी.

India vs New Zealand 1st Test Match Day 3 Live Score and Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में चल रहे पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है. भारतीय टीम पहली पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 159 रन के स्कोर से आगे खेलने उतरी है. भारत के लिए एक बड़ी साझेदारी की जरूरत है. न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे.

मैच के अब तक के हाल की बात करें तो पहले दिन टीम इंडिया ने दमदार शुरुआत की थी लेकिन हेनरी निकल्स और ग्लेन फिलिप्स ने न्यूजीलैंड की वापसी कराई. निकल्स (175 नाबाद) ने पहले दिन शतक लगाया तो दूसरे दिन फिलिप्स (116) ने भी अपनी सेंचुरी पूरी की. दोनों के बीच 216 रन की साझेदारी हुई. हालांकि, दूसरे दिन टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 368 रन पर रोका और फिर अपनी बैटिंग शुरू की. यशस्वी जायसवाल (85) राहुल और ने 130 रन की बेहतरीन साझेदारी करते हुए भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई.

Published On - Nov 21,2026 3:59 AM IST

Follow Us