IND vs NZ 2nd Test, Day 1 Live: सुंदर ने तोड़ी न्यूजीलैंड की साझेदारी, डैरिल मिचेल को किया ढेर
India vs New Zealand 2nd Test Match Day 1 Live: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एक बार फिर टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया में सिर्फ 1 बदलाव हुआ है.
LIVE Cricket Score & Updates
-
IND vs NZ Live Score: पांचवां विकेट गिरा
स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर ने डैरिल मिचेल को आउट कर एक बड़ी साझेदारी पर ब्रेक लगाया. सुंदर की गेंद पर मिचेल ने लेग स्लिप के फील्डर को आसान कैच दे दिया. इसके साथ ही 74 रन की साझेदारी टूटी और न्यूजीलैंड को पांचवां झटका लगा.
-
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड के 150 रन
तीसरे सेशन में न्यूजीलैंड के रनों की रफ्तार काफी धीमी है और 10 ओवर में 21 रन ही आए हैं. मगर इसके दम पर न्यूजीलैंड ने 150 रन पूरे कर लिए हैं. डैरिल मिचेल और टॉम ब्लंडेल की जोड़ी जमी हुई है.
-
IND vs NZ Live Updates: शुरू हुआ तीसरा सेशन
आखिरी सेशन का खेल शुरू हो चुका है और इस सेशन में भारतीय टीम का लक्ष्य बचे हुए 6 विकेट हासिल करना है. खास तौर पर डैरिल मिचेल सबसे अहम विकेट हैं. इसके अलावा टीमके सामने 40 ओवर करने की चुनौती है, जिससे दिन के 90 ओवर पूरे हो सकें.
-
IND vs NZ Live Updates: दूसरा सेशन खत्म
हेगले ओवल में दूसरा सेशन खत्म हो गया है और दोनों टीम टी-ब्रेक के लिए लौट गई हैं. ये सेशन टीम इंडिया के नाम रहा, जहां उसने 3 विकेट झटके, जबकि न्यूजीलैंड सिर्फ 54 रन अपने स्कोर में जोड़ पाया. हालांकि टीम इंडिया इस सेशन में सिर्फ 24 ओवर की गेंदबाजी ही कर पाई और अब आखिरी सेशन में 40 ओवर करने की टेंशन है.
-
IND vs NZ Live Updates: चौथा विकेट गिरा
भारतीय टीम को लगातार तीसरे ओवर में सफलता मिली है और एक बार फिर आकाश दीप ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए विकेट झटका है. इस बार उन्होंने रचिन रवींद्र को पवेलियन लौटाया है, जो खाता खोले बिना लौट गए. आकाश का ये दूसरा और न्यूजीलैंड का चौथा विकेट है.
-
IND vs NZ Live Updates: तीसरा विकेट गिरा
न्यूजीलैंड को लगातार 2 ओवर में 2 झटके लग गए हैं. लैथम के बाद दूसरे सेट बल्लेबाज हेनरी निकल्स (16) भी आउट हो गए हैं. 43वें ओवर में अंशुल कंबोज की पहली गेंद पर निकल्स ने पुल शॉट खेला लेकिन डीप फाइन लेग बाउंड्री के पास आकाश दीप ने एक आसान कैच लपक लिया.
-
IND vs NZ Live Updates: टॉम लैथम आउट
भारत को बड़ी सफलता मिल गई है क्योंकि न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम आउट हो गए हैं. आकाश दीप ने एक बेहतरीन गेंद पर लैथम को विकेटकीपर के हाथों आउट करवा दिया. लैथम ने 59 रन बनाए.
-
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का शतक
न्यूजीलैंड के 100 रन पूरे हो गए हैं और यहां तक पहुंचने में 36 ओवर लगे हैं. रफ्तार भले ही धीमी है लेकिन स्थिति मजबूत है क्योंकि सिर्फ एक ही विकेट गिरा है. कप्तान लैथम और हेनरी निकल्स के बीच साझेदारी बढ़ रही है.
-
IND vs NZ Live Score: टॉम लैथम की फिफ्टी
पहले टेस्ट की दोनों पारियों में 0 पर आउट होने वाले न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने अपने होम ग्राउंड में अर्धशतक जमा दिया. दूसरे सेशन की शुरुआत में लैथम ने 88 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 32वां और भारत के खिलाफ 9वां अर्धशतक पूरा किया.
-
भारत के खिलाफ पहले दिन लंच तक न्यूजीलैंड का स्कोर 77/1
दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन, लंच तक न्यूजीलैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं. लंच ब्रेक के समय कप्तान टॉम लैथम 42 रन बनाकर खेल रहे थे. लंच के ठीक पहले, अपना पहला टेस्ट खेल रहे गुरनूर बराड़ ने डेवोन कॉनवे (31 रन) को आउट कर दिया.इससे पहले, भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम में केवल एक बदलाव किया गया. प्रसिद्ध कृष्णा की जगह गुरनूर बराड़ को टेस्ट डेब्यू का मौका मिला, जबकि न्यूजीलैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ.
संक्षिप्त स्कोर: न्यूजीलैंड पहली पारी: 26 ओवर में 77/1 (टॉम लैथम 42 रन पर खेल रहे हैं, डेवोन कॉनवे 31 रन; गुरनूर बराड़ 1/18).
-
पहले घंटे में भारतीय गेंदबाजों को नहीं मिली सफलता
हेगली ओवल की हरी-भरी पिच पर टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने के बावजूद भारत पहले घंटे में एक भी विकेट हासिल नहीं कर सका. भारतीय तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों पर पर्याप्त दबाव बना पाए.
-
केएल राहुल ने लाथम का कैच छोड़ा
15वें ओवर में आकाश दीप गेंदबाजी कर रहे थे. उनकी गेंद पर टॉम लाथम को जीवनदान मिला. ऑफ स्टंप के आसपास गुड लेंथ से थोड़ी छोटी गेंद पर लाथम ने मिड-ऑन और मिडविकेट की दिशा में खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सेकंड स्लिप की ओर चली गई. वहां खड़े केएल राहुल ने दोनों हाथों से कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथों से छिटक गई. वह दो बार गेंद को संभालने की कोशिश करते रहे, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके. शुभमन गिल ने निराशा में अपना सिर पकड़ लिया
-
न्यूजीलैंड की पारी शुरू, बाल बाल बचे कप्तान टॉम लाथम
न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत हो चुकी है. पहले ही ओवर में कप्तान टॉम लाथम बाल बाल बचे. बुमराह के ओवर की पांचवीं गेंद सीधे जाकर लाथम के पैर पर लगी. फील्ड अंपायर ने आउट भी दे दिया, लेकिन लाथम ने डीआरएस लिया और रिव्यू में दिखा कि गेंद आउटसाइड लेग पिच हो रही थी और लाथम बच गए.
-
भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़ और जसप्रीत बुमराह.
न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी.
-
भारतीय टीम के लिए गुरनूर बराड़ का टेस्ट डेब्यू
भारतीय टीम के लिए गुरनूर बराड़ अपना टेस्ट डेब्यू करने जा रहे हैं. वह भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 321वें खिलाड़ी बनेंगे. जसप्रीत बुमराह ने उन्हें टेस्ट कैप सौंपी.
Test Cap No. 321
Gurnoor Brar is all set to make his debut in whites for #TeamIndia
He gets his Test cap from @Jaspritbumrah93



