‘कजरा रे’ का बनेगा 2.0 वर्जन? अभिषेक बच्चन बोले- ऐश्वर्या और पापा को मनाना पड़ेगा

‘कजरा रे’ का बनेगा 2.0 वर्जन? अभिषेक बच्चन बोले- ऐश्वर्या और पापा को मनाना पड़ेगा

'बबली और बंटी' फिल्म का गाना 'कजरा रे' आइकॉनिक गानों में गिना जाता है. इस गाने को लेकर अब अभिषेक बच्चन ने बात की है और बताया है कि फिर से वो 'कजरा रे' शूट करना चाहते हैं.

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन आज भी ‘कजरा रे’ को अपने करियर में शूट किए गए सबसे मजेदार गानों में से एक मानते हैं. इस आइकॉनिक गाने को आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं. इस गाने के बिना तो हर पार्टी अधूरी सी ही लगती है. कजरा रे में ऐश्वर्या राय के लटके-झटके, अभिषेक और अमिताभ बच्चन की मस्ती…बिल्कुल शानदार थी. अभिषेक, ऐश्वर्या और अमिताभ पहली बार इस गाने में साथ नजर आए थे. अब सालों बाद एक्टर ने गाने के शूट को लेकर बात की है.

इस आइकॉनिक गाने की शूटिंग को याद करते हुए अभिषेक ने बताया कि इसकी शूटिंग किसी कोरियोग्राफ किए गए सीक्वेंस से ज्यादा एक लंबी डांस पार्टी जैसी थी. चलिए जानते हैं कि, क्या अब कजरा रे का 2. 0 वर्जन बनने जा रहे हैं?

ये भी पढ़ें: भारत की तरफ से ऑस्कर में भेजी गई गोंधल की 6 शहरों में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग, 6 भाषाओं दिखाई जाएगी फिल्म

‘कजरा रे 2.0’ करना चाहते हैं अभिषेक

BBC Asian Network को दिए इंटरव्यू में अभिषेक ने ‘कजरा रे’ की शूटिंग का किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने किसी और गाने की शूटिंग में इतना मजा किया है. उनके मुताबिक, सेट पर माहौल एक बड़ी और खुशहाल पार्टी जैसा था. अभिषेक ने बताया कि शूटिंग के दौरान उनका जन्मदिन भी था और टीम ने इसे सेलिब्रेट किया था.

एक्टर ने बताया कि डायरेक्टर शाद अली ने गाने को लेकर एक अलग तरीका अपनाया था. उन्होंने करीब चार घंटे तक गाना बजाया और सभी ने मिलकर डांस पार्टी की. शाद अली ने इसी दौरान उन लोगों के मस्ती भरे डांस और एक्सप्रेशंस को कैमरे में रिकॉर्ड किया, जिनमें से कई शॉट्स को बाद में गाने में इस्तेमाल किया गया.

अभिषेक ने ‘कजरा रे’ को कल्ट स्टेटस हासिल कर चुका गाना बताया. उन्होंने कहा कि उन्हें यह ट्रैक आज भी बहुत पसंद है और इसकी शूटिंग के दौरान उन्होंने खूब एन्जॉय किया था. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह ‘कजरा रे 2.0’ में काम करना चाहेंगे, तो अभिषेक ने कहा कि वह इसके लिए बिल्कुल तैयार हैं. हालांकि, उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इसके लिए पहले ऐश्वर्या और अपने पिता अमिताभ बच्चन को मनाना पड़ेगा.

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More