Kiara Advani Pregnancy: ‘बस 2 स्वस्थ बच्चे चाहिए’…दूसरी प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद कियारा आडवाणी का पुराना बयान वायरल

Kiara Advani Pregnancy: ‘बस 2 स्वस्थ बच्चे चाहिए’…दूसरी प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद कियारा आडवाणी का पुराना बयान वायरल

Kiara Advani Pregnancy: कियारा आडवाणी ने अपनी दूसरी प्रेगनेंसी का ऐलान किया है. इस बीच उनका पुराना बयान वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस ने 2 बच्चों की मां बनने की इच्छा जाहिर की थी.

Kiara Advani Pregnancy: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक है. दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं. 1 साल पहले ही कपल एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं. वहीं, अब कियारा और सिद्धार्थ दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं. इस खुशी को कपल ने 7 अक्टूबर को फैंस के साथ शेयर किया है. कियारा और सिद्धार्थ ने एक तस्वीर शेयर कर ऐलान किया की वो जल्द ही दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं.

एक तरफ जहां कियारा ने दूसरी प्रेगनेंसी का ऐलान किया. वहीं, दूसरी पर एक्ट्रेस का पुराना बयान भी वायरल होने लगा. इस बयान में कियारा ने 2 बच्चों की मां बनने की इच्छा जाहिर की थी. चलिए जानते हैं कियारा ने और क्या कुछ कहा था.

ये भी पढ़ें: Koffee With Karan: करण जौहर का बड़ा फैसला, कॉफी विद करण के सीजन फिनाले में क्रिकेटर्स को नहीं मिलेगा न्योता

2 बच्चों पर क्या बोली थीं कियारा

दरअसल, कियारा आडवाणी ‘बॉलीवुड हंगामा’ पर फिल्म गुड न्यूज का प्रमोशन करने पहुंची थी. इस दौरान उनसे पूछा गया था कि अगर उन्हें जुड़वा बच्चे हों तो वह किस तरह का कॉम्बिनेशन चाहेंगी. इस पर कियारा ने कहा था कि वह बस दो स्वस्थ बच्चे चाहती हैं. इसके बाद उन्होंने कहा था कि उन्हें एक बेटा और एक बेटी होना पसंद आएगा.

इस इंटरव्यू में करीना कपूर खान भी मौजूद थीं. कियारा के जवाब पर मजाक करते हुए करीना ने कहा था कि उनका जवाब मिस यूनिवर्स के जवाब जैसा लग रहा है. उन्होंने कहा, और ताज आपको जाता है. इसके बाद कियारा ने कहा था कि वह एक बेटी और एक बेटा चाहेंगी. बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में एक निजी और बेहद खूबसूरत समारोह में शादी की थी.

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

कियारा और सिद्धार्थ का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘द वन’ हाल ही में रिलीज हुई है. इस फिल्म में उनके साथ तमन्ना भाटिय भी है. फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं, कियारा का आखिरी बार यश के साथ फिल्म टॉक्सिक में नजर आई थीं. अब वो डॉन 3 का हिस्सा हैं.

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More