Sanjay Dutt: ‘बिग बॉस’ में होगी संजय दत्त की एंट्री? सलमान क्यों संजू बाबा को शो में लाना चाहते?
'कॉफी विद करण' में सलमान खान ने संजय दत्त की तारीफ की है. उन्होंने अपने टीवी शो 'बिग बॉस' में संजू बाबा को लाने के बारे में बात की. उन्होंने ये भी कहा कि संजय दत्त से बेहतर कोई नहीं है.
Salman Khan On Sanjay Dutt: सलमान खान और संजय दत्त दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं. दोनों एक दूसरे को अपने भाई की तरह मानते हैं. जब भी दोनों में से किसी से भी एक दूसरे को लेकर कोई सवाल होता है, तो दोनों एक दूसरी की खूब तारीफ करते हैं. अब सलमान ने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में भी संजय दत्त का जिक्र किया और ‘बिग बॉस’ के होस्ट के तौर पर उनका नाम लिया.
सलमान 16 सालों से ‘बिग बॉस’ को होस्ट कर रहे हैं. जब वो ‘कॉफी विद करण’ का हिस्सा बने, तो उनसे रैपिड फायर राउंड के दौरान पूछा गया कि वो ‘बिग बॉस’ के घर के लिए किस बॉलीवुड सेलिब्रिटी के नाम की सिफारिश करेंगे या सुझाव देंगे और क्यों. इसपर सलमान ने बिना ज्यादा सोचे तुरंत संजय दत्त का नाम लिया. आगे उन्होंने ये भी बताया कि वो संजय दत्त के नाम का सुझाव क्यों देंगे.
संजय दत्त ‘बिग बॉस’ के लिए क्यों सही होस्ट?
सलमान खान ने क्यों का जवाब देते हुए कहा, “जिंदगी के अनुभव की वजह से. हम सबलोग ये बात जानते हैं कि उन्हें (संजय दत्त)अपनी जिंदगी की कहानी शेयर करने में कोई दिक्कत नहीं है, जिस तरह का मैं भी हूं, सबकुछ एक खुली किताब है. तो अगर वो ये (बिग बॉस) करते हैं, तो मुझे नहीं लगता है कि ‘बिग बॉस’ के लिए संजय दत्त से बेहतर कोई होस्ट है.” बता दें कि संजय दत्त और सलमान खान एक साथ ‘बिग बॉस’ का पांचवां सीजन होस्ट कर चुके हैं.
सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर
उनसे ये पूछा गया कि अगर उनके पास जिंदगी में एक बार एडवेंचर का मौका हो तो वो क्या करेंगे, इसपर समलान ने कहा, “मैं पनवेल चला जाऊंगा.” करण के शो में सलमान के साथ करिश्मा कपूर भी शामिल हुईं. रैपिड फायर राउंड में उन्होंने ही सवाल पूछे. सलमान का पनवेल वाला जवाब सुनकर उन्होंने कहा, “हमलोग जानते हैं थे आपका क्या जवाब होगा.”
ये भी पढ़ें-
खौफ से खेलेंगी कृति सेनन, मैडॉक की अगली हॉरर फिल्म के लिए कर दी हां
भारत में CJP के प्रोटेस्ट की अमेरीका से हो रही फंडिंग? सिंगर मैरी मिलबेन ने किया बड़ा दावा
पनवेल में सलमान खान का फार्म हाउस है. वो और उनकी फैमिली के सारे मेंबर्स अपना फ्री टाइम पनवेल में ही बिताते हैं. बहरहाल, ‘कॉफी विद करण 9’ की शुरुआत 14 अक्टूबर से हुई है. ये इस शो का आखिरी सीजन है. अब करण कॉफी और सितारों के साथ वापस नहीं लौटेंगे. आखिरी सीजन में सलमान पहले गेस्ट बने. उनके साथ करिश्मा भी दिखीं.




