Jailer 2: 36 लाख टिकट बिके, रिलीज से पहले 70 करोड़ की कमाई हुई, इन 5 शहरों में ‘जेलर 2’ का दबदबा

Jailer 2: 36 लाख टिकट बिके, रिलीज से पहले 70 करोड़ की कमाई हुई, इन 5 शहरों में ‘जेलर 2’ का दबदबा

Jailer 2 Overall Advance Booking Report: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म ने 6 दिनों के शोज की एडवांस बुकिंग से 70 करोड़ छाप लिए हैं.

Jailer 2 Overall Advance Booking Report: सुपरस्टार रजनीकांत की फैन फॉलोइंग इस कदर है कि जब कभी भी उनकी कोई फिल्म आती है, तो फैंस उस फिल्म के लिए दीवाने नजर आते हैं. उस दीवानगी का असर बॉक्स ऑफिस पर साफतौर पर देखने को मिलता है. कुछ ऐसा ही ‘जेलर 2’ के लिए भी हो रहा है. 15 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही ये फिल्म एडवांस बुकिंग में छा गई है. लाखों टिकट बेचकर इस फिल्म ने 70 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

सैकनिल्क की मानें तो 14 अक्टूबर रात 10 बजे तक रिलीज के शुरुआती 6 दिनों (15-20 अक्टूबर) के शोज के लिए एडवांस बुकिंग में ‘जेलर 2‘ के 37.32 लाख टिकट बुक हो चुके हैं. इसके जरिए फिल्म ने 71.06 करोड़ की कमाई की कर ली है. ये आंकड़ा ब्लॉक सीट के साथ है. ये टिकट कुल 40 हजार 670 शोज के लिए बुक हुए हैं. चलिए अब टॉप-5 शहरों के बारे में भी जान लेते हैं, जहां से इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा कमाई की है. आप 5 शहरों की लिस्ट और कहां से कितनी कमाई हुई, वो नीचे देख सकते हैं.

एडवांस बुकिंग में इन 5 शहरों से सबसे ज्यादा कमाई हुई

  • चेन्नई- 16.27 करोड़
  • बेंगलुरु- 9.55 करोड़
  • हैदराबाद- 4.42 करोड़
  • कोयंबटूर- 3.78 करोड़
  • कोच्चि- 2.36 करोड़

चलिए अब रिलीज के पहले दिन के लिए बुक हुए टिकट के आंकड़ों पर नजर डालते हैं. पहले दिन के लिए ब्लॉक सीट के साथ 18.35 लाख टिकट सोल्ड आउट हैं. बुक हुए इन टिकटों के जरिए पहले दिन के लिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में रिलीज से पहले ही 38.85 करोड़ रुपये जुड़ गए हैं. वो भी ये आलम तब है जब नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स (PVR आईनॉक्स, सिनोपोलिस) में ये फिल्म नहीं लग रही है.

ये भी पढ़ें-

खौफ से खेलेंगी कृति सेनन, मैडॉक की अगली हॉरर फिल्म के लिए कर दी हां

भारत में CJP के प्रोटेस्ट की अमेरीका से हो रही फंडिंग? सिंगर मैरी मिलबेन ने किया बड़ा दावा

दिल्ली NCR में ‘जेलर 2’ का हाल

दरअसल, हाल ही में रिपोर्ट के हवाले से ये खबर आई थी नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स (PVR आईनॉक्स, सिनोपोलिस) में हिंदी में ये फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. हालांकि, मेकर्स ने इससे इनकार किया था, लेकिन ऐसा होता दिख रहा है, क्योंकि दिल्ली NCR में PVR आईनॉक्स और सिनोपोलिस जैसे चेन्स में बुकमायशो पर इस फिल्म के शोज नहीं दिख रहे हैं. और आंकड़ों से भी जाहिर हो रहा है कि नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स में ये फिल्म नहीं लग रही है, क्योंकि 14 अक्टूबर रात 10 बजे तक दिल्ली NCR में सिर्फ 11.22 लाख रुपये के टिकट बिके हैं, वो भी ब्लॉक सीट के साथ.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More