प्रिंस नरूला-युविका चौधरी का हो रहा तलाक? कपल ने खुद बताई सच्चाई

प्रिंस नरूला-युविका चौधरी का हो रहा तलाक? कपल ने खुद बताई सच्चाई

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल हैं, लेकिन कुछ दिनों से दोनों के तलाक को लेकर काफी चर्चाएं चल रही थीं. अब उन्होंने खुद इन सारी बातों को लेकर सच्चाई बताई है और हेटर्स को भी जवाब दिया है.

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के अलग होने की चर्चाएं तब गर्म हुईं जब दावा किया गया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इसके बाद से लोगों को लगा कि उनके बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं. फैंस इससे काफी परेशान हो गए थे. फिलहाल अब प्रिंस नरूला और युविका ने खुद ही इस बारे में सारी सच्चाई बता दी है और बहुत ही मजेदार अंदाज में इसको बताया है.

प्रिंस नरूला की इस नई पोस्ट को देखकर फैंस भी कह रहे हैं कि वाह क्या जवाब दिया है. कपल ने फिलहाल अपने अलग होने की अफवाहों पर विराम लगा दिया है और सारी अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है. इसके बाद उनके फैंस को राहत मिली होगी.

अफवाहें 100% झूठी हैं

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने अपनी पोस्ट के साथ लिखा, “उस पर बात करने का यही सही टाइम है, जिस पर पूरा इंटरनेट चर्चा कर रहा है. जो लोग हमसे नफरत करते हैं वो हमारे तलाक की अफवाहों का जश्न मना रहे हैं! उन्हें शायद नहीं पता कि पूरी कायनात हमारे साथ है.साफ कर दें कि ये अफवाहें 100% झूठी हैं.”

ऐप का कर रहे प्रमोशन

युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने जो वीडियो बनाया है. उसमें पहले प्रिंस नरूला अपनी तलाक की अफवाहों को लेकर बात करते हैं. इसके बाद युविका की एंट्री होती है. दोनों फिर हल्के-फुल्के अंदाज में इस बारे में बात करते हैं. एक तरह से कपल का ये वीडियो ‘एक पंथ दो काज’ है. दरअसल उन्होंने एक ज्योतिष ऐप का प्रमोशन भी कर दिया है और तलाक की अफवाहों को भी खत्म कर दिया है. Yuvika Chaudhary Prince Narula

बिग बॉस में शुरू हुई लव स्टोरी

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की लव स्टोरी 2015 में शुरू हुई थी. दोनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ के कंटेस्टेंट थे. पहले दोस्ती हुई और फिर ये रिश्ता प्यार में बदल गया. दोनों ने कई साल एक-दूसरे को डेट किया और फिर 2018 में शादी के बंधन में बंध गए. इस शादी में टीवी के कई सेलिब्रिटी भी शामिल हुए थे. 2024 में कपल बेटी के पेरेंट बने.

कपल का करियर

युविका चौधरी और प्रिंस नरूला दोनों हाल ही में रियलिटी शो ‘द 50’ (The 50) में नजर आए थे. दोनों ‘नच बलिए 9’ के विनर रह चुके हैं. युविका ने फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. बात करें प्रिंस नरूला की तो उन्हें ‘रियलिटी शो किंग’ कहा जाता है. उन्होंने ‘बिग बॉस 9’ अपने नाम किया. ‘एमटीवी रोडीज 12’ जीता जिससे उन्हें पहचाना गया. इसके अलावा वो ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 8’ के विनर भी रह चुके हैं.

ये भी पढ़ें:सिगरेट से जलाया, थप्पड़ मारा…नीति टेलर ने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

शशि सिंह
शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More