Jailer 2 Trailer: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का ट्रेलर रिलीज, 9 सेकेंड के सीन से विद्या बालन ने लूटी महफिल, ये दो सुपरस्टार्स भी दिखे

Jailer 2 Trailer: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का ट्रेलर रिलीज, 9 सेकेंड के सीन से विद्या बालन ने लूटी महफिल, ये दो सुपरस्टार्स भी दिखे

रजनीकांत की मच-अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में विद्या बालन ने कम स्क्रीन टाइम के जरिए ही महफिल लूटने का काम किया है. दो और बड़े सितारे ट्रेलर का हिस्सा हैं.

Rajinikanth Jailer 2 Trailer: साल 2023 में नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में रिलीज हुई ‘जेलर’ की सफलता के बाद रजनीकांत अब इस फिल्म के सीक्वल के जरिए बडे़ पर्दे पर लौट रहे हैं. इसी महीने (अक्टूबर) ‘जेलर 2’ रिलीज होने जा रही है. ऐसे में अब मेकर्स ने इस पिक्चर का एक दमदार ट्रेलर वीडियो रिलीज कर दिया है. ट्रेलर में रजनीकांत के साथ-साथ और भी कुछ सितारों की झलक दिखी है.

ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि रजनीकांत एक बार फिर से एक शातिर हीरो के रोल में दुश्मनों को धूल चटाते नजर आएंगे. 2 मिनट 24 सेकेंड के ट्रेलर में मार-धाड़ और कुछ छोटे-मोटे एक्शन सीन भी हैं. इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन भी नजर आने वाली हैं. ट्रेलर में उनकी भी एक छोटी सी झलक दिखी है. नीली साड़ी पहने, हाथ में सिगरेट लिए वो असरदार रोल में हैं.

विद्या बालन का दमदार किरदार

ट्रेलर में उनकी एक छोटी सी लाइन है. वो रजनीकांत से पूछती हैं कि कॉफी या चाय? इसपर रजनीकांत कहते हैं कि नहीं चाहिए. विद्या बोलती हैं कि कॉफी या चाय यही च्वाइस है, पिओगे या नहीं, ये मैं नहीं बोल रही. ट्रेलर में विद्या का सिर्फ 9 सेकेंड का सीन है. लेकिन जिस तरह से वो अपनी लाइन बोलती हैं, उसे देखकर लग रहा है कि फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार होगा. माना जा रहा है कि वो पिक्चर में मेन विलेन के रोल में हैं.

ये दो सितारे भी ट्रेलर में दिखे

मिथुन चक्रवर्ती और मोहनलाल जैसे दो बड़े सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. मिथुन ट्रेलर में व्हील चेयर पर नजर आते हैं. उनकी छोटी सी झलक दिखाई जाती है. मोहनलाल का भी छोटा सा सीन है. रजनीकांत के साथ-साथ विद्या बालन, मोहनलाल और मिथुन चक्रवर्ती ने भी फिल्म के लिए फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. अब रिलीज के बाद देखना होगा कि ये स्टार्स ऑडियंस पर कैसा असर छोड़ते हैं.

ये भी पढ़ें-

नीम करौली बाबा के कैंची धाम जाने का है प्लान? हनुमान अंश के डायरेक्टर ने दी ये सलाह

झूठ की विजय और सत्य पराजित! एंटी हीरो बन अजय देवगन ने कैसे जीता दिल! The End कैसा लगा?

‘जेलर 2’ रिलीज डेट

‘जेलर 2’ की रिलीज में ज्यादा समय नहीं बचा है. 15 अक्टूबर को ये फिल्म थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है. ये फिल्म हिंदी और तमिल में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का क्लैश राजकुमार राव की ‘प्रहार’ से है, जो 16 अक्टूबर को आ रही है. देखना होगा कि कौन सी पिक्चर बाजी मारती है.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More