IND vs NZ: ऋषभ पंत ने एक-साथ बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड, एडम गिलक्रिस्ट-एमएस धोनी को पछाड़ा

IND vs NZ: ऋषभ पंत ने एक-साथ बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड, एडम गिलक्रिस्ट-एमएस धोनी को पछाड़ा

Rishabh Pant: ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे वेलिंगटन टेस्ट के तीसरे दिन दमदार खेल दिखाते हुए नाबाद अर्धशतक जड़ा. इस दौरान उन्होंने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी नाबाद 55 रनों की तूफानी पारी के दम पर वर्ल्ड क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया. उन्होंने एक खास लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया. (PHOTO CREDIT- PTI)

इसके बाद पंत ने एडम गिलक्रिस्ट के 2512 रनों के आंकड़े को भी पार कर लिया. पंत के नाम अब 36 विदेशी मैचों की 63 पारियों में 2544 से ज्यादा रन दर्ज हो गए हैं. हालांकि, विदेशी टेस्ट मैचों में बतौर विकेटकीपर सबसे शतक लगाने का रिकॉर्ड अभी भी एडम गिलक्रिस्ट (10 शतक) के नाम है, वहीं ऋषभ पंत 6 शतकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. (PHOTO CREDIT- PTI)

वेलिंगटन टेस्ट के तीसरे दिन ऋषभ पंत ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भी अपने 3000 रन पूरे कर लिए. वो शुभमन गिल के बाद इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. (PHOTO CREDIT- PTI)

इसके साथ ही पंत WTC इतिहास में 3000 रनों का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी उनसे काफी पीछे हैं. (PHOTO CREDIT- PTI)