मौनी रॉय के सपोर्ट में उतरे अर्जुन बिजलानी, बोले- उसे बेवजह टारगेट किया जा रहा है
Arjun Bijlani Support Mouni Roy: मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी का एक डिनर डेट का वीडियो सामने आने के बाद डेटिंग की खबरें चल रही हैं. इस पर अब एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है औ मौनी का सपोर्ट किया है.
Arjun Bijlani Support Mouni Roy: टेलीविजन एक्टर्स अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय की लंबे समय काफी अच्छे दोस्त हैं. वहीं, दोनों का डिनर आउटिंग का एक वीडियो सामने आने के बाद उनके डेटिंग करने की अटकलें लगाई जाने लगी थीं. अर्जुन ने पिछले महीने ही इन अफवाहों पर रिएक्शन देते हुए क्लिकबेट सोशल मीडिया पेजों की आलोचना की थी, जो उनकी दोस्ती को रोमांटिक एंगल दे रहे थे. अब एक्टर ने बताया है कि आखिर उन्होंने इन अफवाहों पर जवाब देने का फैसला क्यों किया.
टेली टॉक इंडिया से बातचीत में अर्जुन ने कहा कि शुरुआत में उन्होंने इन खबरों को नजरअंदाज करने का फैसला किया था. हालांकि, जब उनके करीबी लोगों ने भी इन अफवाहों पर रिएक्शन देने शुरू कर दिए तो उन्हें लगा कि चुप रहना सही नहीं होगा. अर्जुन ने मौनी का बचाव करते हुए यह भी दावा किया कि कोई उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है और उनकी सेक्सुअलिटी व शराब पीने को लेकर बेबुनियाद बातें फैलाई जा रही हैं.
ये भी पढ़ें: क्या लॉक अप 2′ के बाद बिग बॉस 20 में नहीं जा सकते कंटेस्टेंट्स? पामेला सेरेना ने किया खुलासा
मौनी के सपोर्ट में आए अर्जुन बिजलानी
वायरल वीडियो को लेकर बात करते हुए अर्जुन बिजलानी ने कहा कि उनके और मौनी के लिए साथ में समय बिताना कोई नई बात नहीं है. दोनों कई बार साथ डिनर पर जा चुके हैं और लंबे समय से एक-दूसरे के करीबी दोस्त है.। अर्जुन ने कहा, अगर सात या आठ लोग डिनर के लिए जा रहे हैं, तो ऐसा नहीं है कि हम पहली बार जा रहे हैं. हम 50 बार साथ डिनर पर जा चुके हैं. मौनी और मैं अकेले भी डिनर पर गए हैं और साथ में चिल किया है. इसलिए सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि किसी ने ऐसा क्यों लिखा.
उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्होंने इन अफवाहों को नजरअंदाज कर दिया था, लेकिन उनकी दोस्त क्रिस्टल डिसूजा ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए इसे बकवास बताया. अर्जुन ने कहा कि जब उनके करीबी लोग इस बारे में बोल रहे थे और वह चुप थे, तो उन्हें लगा कि ऐसा करना गलत होगा. इसलिए उन्होंने सच्चाई सामने रखना और इस तरह की बहुत बेवकूफाना बातों को जवाब देना जरूरी समझा.
मौनी को बदनाम करने की हो रही कोशिश
अर्जुन बिजलानी ने आगे दावा किया कि पिछले कुछ समय से कोई मौनी रॉय की छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस पहले से ही अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं और ऐसे में उनकी सेक्सुअलिटी और शराब पीने को लेकर बेबुनियाद बातें करना सही नहीं है. अर्जुन ने कहा, सच कहूं तो मुझे लगता है कि पिछले कुछ समय से कोई मौनी को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है. मुझे नहीं पता कौन.
उन्होंने आगे कहा, वह अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. पहले उनकी सेक्सुअलिटी को लेकर कुछ कमेंट किए गए और फिर किसी ने उनके शराब पीने को लेकर कुछ कहा. मेरा मतलब है कि हर कोई पार्टी में जाता है. हर कोई अपनी जिंदगी एन्जॉय करता है. यह नॉर्मल बात है.
अर्जुन ने कहा कि इस तरह की बातें गलत हैं और किसी व्यक्ति के बारे में लोगों की राय इन चीजों के आधार पर नहीं बननी चाहिए.




