‘लव एंड वॉर’ के बाद आलिया भट्ट के साथ ‘इंशाअल्लाह’ बनाएंगे संजय लीला भंसाली? स्क्रिप्ट में होगा बदलाव

‘लव एंड वॉर’ के बाद आलिया भट्ट के साथ ‘इंशाअल्लाह’ बनाएंगे संजय लीला भंसाली? स्क्रिप्ट में होगा बदलाव

Sanjay Leela Bhansali Inshallah: संजय लीला भंसाली ने आलिया के साथ मिलकर एक बार फिर 'इंशाअल्लाह' पर काम शुरू कर दिया है. ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. फिलहाल स्क्रिप्ट में बदलाव किया जा रहा है.

Sanjay Leela Bhansali Inshallah: संजय लीला भंसाली ने साल 2019 में फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ का ऐलान किया था. इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ सलमान खान को काम करना था. पर सलमान से क्रिएटिव मतभेदों के चलते इस फिल्म को बंद करना पड़ा. भंसाली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शूटिंग के बीच आलिया को जब पता चला था कि ये फिल्म बंद हो रही है तो वो खूब रोई थीं. पर लगता है कि आलिया और संजय लीला भंसाली ने अपनी इस फिल्म पर फिर से काम करना शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि आलिया और भंसाली ने फिल्म पर कदम आगे बढ़ाने के लिए बातचीत शुरू कर दी है.

इस वक्त आलिया भट्टनिर्देशक भंसाली के साथ ‘लव एंड वॉर’ में काम कर रही हैं. मिड डे ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ‘लव एंड वॉर’ के बाद दोनों फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ के काम में लगेंगे. रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया गया है, “जिस फिल्म का सालों पहले ऐलान हुआ था, इसे उसी तरह नहीं देखा जाना चाहिए. कोर स्टोरी तो उसी तरह रहेगी, लेकिन मटेरियल पर फिर से काम होगा और नए और फ्रेश तरीके से पेश किया जाएगा.”

कास्टिंग पर नहीं हुआ फैसला

‘इंशाअल्लाह’ को लेकर वक्त वक्त पर अलग अलग तरह की रिपोर्ट्स आती रही हैं. पिछले साल बताया जा रहा था कि सलमान खान के निकलने के बाद इस फिल्म में शाहरुख खान की एंट्री हो सकती है. हालांकि पुख्ता तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई. अब सोर्स ने कहा है कि फिल्ममेकर ने ये तय कर लिया है कि जब तक स्क्रिप्ट में जरूरी बदलाव नहीं हो जाते, तब तक कास्टिंग का फैसला नहीं लिया जाएगा.

सलमान, शाहरुख या कोई और?

सोर्स ने कहा, “भंसाली की फिल्म में स्क्रिप्ट फाइनल होने से पहले कोई कास्टिंग फाइनल नहीं होगी. सलमान राज एंड डीके की फिल्म में बिज़ी हैं, वहीं शाहरुख खान ने किंग के बाद अपने अगले प्रोजेक्ट पर कोई फैसला नहीं लिया है. ये भी मुमकिन है कि स्टोरी के लिए एक नौजवान एक्टर की तलाश की जाए.” भले ही रिपोर्ट में फिल्म पर फिर से काम शुरू होने का दावा हो रहा है, लेकिन अभी तक भंसाली या आलिया ने इस फिल्म पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More