भारतीय होने में कुछ खास है… 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बोले शाहरुख खान, महानायक अमिताभ बच्चन ने क्या कहा?
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉलीवुड के सितारों ने देश के नाम संदेश लिखा. अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान जैसे कलाकारों ने फैंस को आजादी की बधाई दी और इस खास मौके को सेलिब्रेट किया.
भारत को आजाद हुए 8 दशक का वक्त हो गया और इस दौरान देश ने काफी बदलाव देखे. देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर देशवासियों ने महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया और सभी को इस खास मौके पर बधाइयां दीं. बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार्स ने भी आजादी के 80वें साल लगने पर देशवासियों को बधाई दी और फैंस संग अपनी फीलिंग्स साझा की.
शाहरुख खान ने जहां एक तरफ देशवासियों के नाम संदेश लिखा वहीं दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन ने फैंस को विश करने के साथ ही भारत के तिरंगे के साथ अपना एक वीडियो भी शेयर किया. आइए जानते हैं कि दोनों सुपरस्टार्स ने क्या कहा.
View this post on Instagram
देशवासियों के नाम शाहरुख का संदेश
शाहरुख खान ने फोटो के साथ देशवासियों के नाम संदेश शेयर करते हुए कहा- सभी को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी बधाई. भारतीय होने में कुछ खास जरूर है. ये रंग, ये विषमता, अपने आप में एक खूबसूरत फर्क बताता है. आत्मीय सौंदर्य और उन सबसे ऊपर उस चीज का हिस्सा बनने का एहसास जो हमसे भी बहुत विशाल है. हमारा देश. काश हम हमेशा उन चीजों को वैल्यू देना शुरू कर दें जो हमारे पास है. साथ ही हम कुछ ऐसा करने का प्रयास करें जिससे देश को हमपर भरोसा हो. हमें भारतीय होने पर और देशवासियों का इतना सारा प्यार पाने पर गर्व है. जय हिंद.
T 5825(i) – दिवस स्वतंत्रता का ; शुभ दिन बधाई का ! वंदे मातरम् !!!



