Awarapan 3 Update: आवारापन 2 की सक्सेस के बाद अब आएगी आवारापन 3, इमरान हाशमी ने दिया हिंट

Awarapan 3 Update: आवारापन 2 की सक्सेस के बाद अब आएगी आवारापन 3, इमरान हाशमी ने दिया हिंट

इमरान हाशमी की आवारापन 2 को दर्शकों का काफी सपोर्ट देखने को मिला है. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर चौंकाने वाली कमाई कर के दिखाई है. अब फिल्म के तीसरे पार्ट पर अपडेट आ गया है.

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार वापसी की है. वे एक बार फिर से पुराने ट्रैक पर अपना भाग्य आजमाते नजर आए हैं और उनकी ये ट्रिक काम आती भी दिख रही है. आवारापन 2 फिल्म ओपनिंग डे पर उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म का कलेक्शन शानदार जा रहा है. इसी के साथ फैंस के लिए एक और खुशखबरी है. खुद लीड एक्टर इमरान हाशमी ने फिल्म के तीसरे पार्ट पर अपडेट दे दिया है.

इमरान हाशमी मौजूदा समय में आवारापन 2 फिल्म की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 30 करोड़ रुपये के आसपास कमाकर दिखा दिए हैं. ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचा देगा और रिकॉर्ड ब्रेकर साबित होगी. अब इस फिल्म के तीसरे पार्ट के बनने की खबरें भी तेज हैं. दरअसल इमरान हाशमी थियेटर्स में दिशा पाटनी के साथ गए हुए थे. उन्होंने इस दौरान ना सिर्फ मुंबई के फैंस को सरप्राइज किया बल्कि उनसे बातचीत भी की.

ये भी पढ़ें- शरवरी वाघ की फिल्म के गाने पर थिरकीं धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित, वीडियो देख लोग बोले- अपना तो दिन बन गया

इमरान ने क्या कहा?

इमरान ने इस दौरान कहा- ‘ये फिल्म जितनी मेकर्स के लिए जरूरी नहीं है उससे ज्यादा जरूरी फैंस के लिए है. इसलिए हम यहां आए हैं. इस जर्नी को हमने ज्यादा एक्शन और इमोशन्स की वजह से और थ्रिलिंग बनाया. फ्राइडे को ये फिल्म हमारे हाथ से निकल गई और आपके हवाले हो गई.’ इस दौरान फैंस ने कई लोगों के सवालों के जवाब भी दिए. ऐसे ही एक जवाब में इमरान हाशमी ने कहा- ‘मूवी अभी बाकी है, सेकंड हॉफ बेटर है. उम्मीद है कि आपको पूरी फिल्म पसंद आएगी. आवारापन 3 जल्द आएगी.’

आवारापन 2 फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने रिपोर्ट्स के मुताबिक 29.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म अपने पहले वीकेंड में 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखा सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये इमरान हाशमी के लिए पहला मौका होगा. फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा शबाना आजमी, दिशा पाटनी और सुविंदर विकी भी नजर आएंगे.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More