शरवरी वाघ की फिल्म के गाने पर थिरकीं धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित, वीडियो देख लोग बोले- अपना तो दिन बन गया
बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ ने कम समय में खूब नाम कमा लिया है. तभी तो धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित उनके गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं जिसपर फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं.
Madhuri Dixit Video Viral: कुछ कलाकार सदाबहार होते हैं. हर दौर में इन्हें पसंद किया जाता है और ये फैंस के दिलों में राज करते हैं. ऐसा ही एक नाम है बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित. एक्ट्रेस अब फिल्मों में पहले के मुकाबले कम ही नजर आती हैं. लेकिन अभी भी उनकी एक्टिंग में वही दम नजर आता है, उनके एक्सप्रेशन्स में वही कशिश है और उनकी खूबसूरती भी वैसी ही लुभावनी जिसके लिए वे दशकों से जानी जा रही हैं. लेकिन माधुरी की एक खास बात ये भी है कि अभी भी वे पहले की तरह अपने डांस से लोगों को हैरान करने में सफल रहती हैं. ऐसा ही अब वे एक बार फिर से करती नजर आई हैं.
माधुरी दीक्षित ने दरअसल 2026 की सक्सेसफुल फिल्म मैं वापस आऊंगा में से यंग एक्ट्रेस शरवरी वाघ के गाने मस्कारा पर डांस किया है. इसमें उनके एक्सप्रेशन्स और ब्यूटी देख फैंस फूले नहीं समा रहे हैं और एक्ट्रेस की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं.
माधुरी ने 59 की उम्र में किया मनमोहक डांस
वो कहते हैं ना कि एक कलाकार की उम्र भले बढ़ जाती है लेकिन उसकी कला हमेशा तरो-ताजा रहती है. 80s-90s में अपने डांस से सभी को इंप्रेस कर देने वाली माधुरी दीक्षित ने अब 59 साल की उम्र में ऐसा डांस कर के दिखाया है कि फैंस अवाक रह गए हैं और अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं. अभी भी उनका अंदाज और भाव वैसा ही है. एक्ट्रेस ने नए गाने पर शानदार परफॉर्मेंस के साथ ये भी बता दिया है कि वे अभी भी उतनी ही यंग और एनर्जेटिक हैं जितनी पहले थीं. मसकारा गाने पर उनकी परफॉर्मेंस पर लोगों के खूब रिएक्शन्स आ रहे हैं और वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
View this post on Instagram
माधुरी के डांस पर फैंस के रिएक्शन
माधुरी दीक्षित के डांस पर फैंस के खूब रिएक्शन्स आ रहे हैं. नेटफ्लिक्स ने इंस्टा हैंडल से लिखा- शोक अदाओं की एब्सल्यूट क्वीन. एक दूसरे शख्स ने लिखा- माधुरी की एक क्यूट पोस्ट और अपना तो दिन बन गया. एक अन्य शख्स ने लिखा- ऑसम, ब्यूटी क्वीन मैम. एक दूसरे शख्स ने लिखा- हमेशा की तरह शिष्ट और खूबसूरत परफॉर्मेंस.
ये भी पढ़ें- भारतीय होने में कुछ खास है 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बोले शाहरुख खान, महानायक अमिताभ बच्चन ने क्या कहा?
कम समय में पॉपुलर हुईं शरवरी वाघ
शरवरी वाघ की बात करें तो एक्ट्रेस ने काफी कम समय में फैंस के बीच बड़ा इन्फ्ल्यूएंस खड़ा कर दिया है. अब खुद सोचिए कि बॉलीवुड की धक धक गर्ल भी उनके गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस को मुंज्या फिल्म से पॉपुलैरिटी मिली. इसके बाद वे वेदा और एल्फा जैसी फिल्म में एक्शन सीन्स करती भी नजर आईं. इसके अलावा एक्ट्रेस अब मैं वापस आऊंगा फिल्म को लेकर चर्चा में हैं जिसमें वेदांग रैना संग उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया है.




