मैं पागल नहीं हूं… LockUpp 2 से बाहर आने के बाद सुनीता आहूजा ने जोड़ लिए रियलिटी शो से हाथ

मैं पागल नहीं हूं… LockUpp 2 से बाहर आने के बाद सुनीता आहूजा ने जोड़ लिए रियलिटी शो से हाथ

Sunita Ahuja: बीते रोज सुनीता आहूजा 'लॉकअप 2' से बाहर हो गई हैं. उनके घर ले जाने के लिए पति गोविंदा और बेटी टीना भी पहुंचीं. शो से बाहर आने के बाद सुनीता आहूजा ने रियलिटी शोज से हाथ जोड़ लिए हैं और कहा कि वो अब कभी भी बिग बॉस या और कोई रियलिटी शो नहीं करेंगी.

Sunita Ahuja Evicted From LockUpp 2: सुनीता आहूजा का ‘लॉकअप 2’ का सफर खत्म हो गया है. बीते रोज जजमेंट डे था और इस दिन सुनीता आहूजा और रियाज अली को शो बाहर कर दिया गया. सुनीता आहूजा को शो से घर ले जाने के लिए गोविंदा और बेटी टीना आहूजा भी आईं. ‘लॉकअप 2’ से बाहर आने के बाद सुनीता आहूजा ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. उन्होंने साफ कर दिया है कि अब वो किसी भी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं. सुनीता ने कहा कि ‘लॉक अप’ उनका आखिरी रियलिटी शो था और अब वो ‘बिग बॉस’ जैसे किसी भी ऐसे शो में नजर नहीं आएंगी.

सुनीता आहूजा ने रियलिटी शो ‘लॉकअप 2‘ में गोविंदा को लेकर भी कई बयान दिए, जो काफी चर्चा में रहे. अब वो शो से बाहर हो चुकी हैं और बाहर आने के बाद उन्होंने रियलिटी शोज से तौबा कर ली है. सुनीता ने ये तक कह दिया कि वो कभी ‘बिग बॉस’ में भी नहीं जाएंगी. उनका कहना है कि उन्हें पिछले कई सालों से ‘बिग बॉस’ का ऑफर मिल रहा था, लेकिन अब उन्होंने इस तरह के शोज से दूरी बनाने का फैसला कर लिया है.

बिग बॉस में जाएंगी सुनीता?

‘लॉकअप 2’ से बाहर आने के बाद एक बातचीत के दौरान गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं कभी ‘बिग बॉस’ में जाऊंगी. ‘लॉक अप’ में बिताए 15 दिनों में ही मुझे सारे एक्सपीरियंस मिल गए. ‘बिग बॉस’ तो 3 महीने लंबा चलता है. मैं पागल नहीं हूं. मैं अपनी जिंदगी में कभी कोई रियलिटी शो नहीं करूंगी. बस, अब बहुत हो गया.”

यह भी पढ़ें – स्कूल में 13 साल की उम्र में हुआ था यौन शोषण, लॉकअप में राम कपूर ने खोला जिंदगी का सबसे बड़ा राज

शिवांगी-हर्षद पर बोलीं सुनीता

सुनीता आहूजा से हर्षद और शिवांगी की बॉन्डिंग पर बात करते हुए कहा, “वो दोनों मेरे बच्चों की तरह हैं. मैं हर्षद और शिवांगी से प्यार करती हूं. लोग वही कहेंगे जो वो कहना चाहते हैं. ये उनकी पर्सनल लाइफ है. ऐसे तो गोविंदा का नाम भी करिश्मा कपूर, नीलम और कई एक्ट्रेसेस के साथ भी जोड़ा गया था. लेकिन वो कलाकार हैं, तो ऐसा होता है. मैं वहां 2 हफ्ते तक रही हूं. मैंने हर्षद और शिवांगी के बीच एक अलग तरह का बॉन्ड नहीं देखा है. वो बहुत अच्छे दोस्त हैं. क्या इंडस्ट्री में दोस्त बने रहना गलत है?”

सना चौधरी
सना चौधरी

सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया.  इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.

Read More