टॉक्सिक के फ्लॉप होने के बाद अब इस डायरेक्टर संग हाथ मिलाएंगे साउथ सुपरस्टार यश? बड़ी एडवेंचर फिल्म की तैयारी

टॉक्सिक के फ्लॉप होने के बाद अब इस डायरेक्टर संग हाथ मिलाएंगे साउथ सुपरस्टार यश? बड़ी एडवेंचर फिल्म की तैयारी

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी. अब वे सरदार 2 फिल्म के डायरेक्टर पी एस मिथरन संग एक एडवेंचर फिल्म करने की तैयारी में हैं.

Yash Upcoming Film Update: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के नामी स्टार यश को साल 2026 में बहुत बड़ा झटका लगा. उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी और फ्लॉप साबित हुई. अब इस फिल्म की असफलता के बाद यश ने आगे बढ़ने का फैसला लिया है और कुछ अलग करना चाह रहे हैं. केजीएफ की दोनों पार्ट्स की अपार सफलता के बाद यश के लिए टॉक्सिक सिर्फ बॉक्स ऑफिस के लिहाज से ही बहुत बड़ा डाउनफॉल साबित नहीं हुई बल्कि उनके स्टारडम पर भी एक घाव छोड़ गई.

अब ताजा रिपोर्ट्स में ये सामने आया है कि इस घाव को भरने के लिए और बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने के लिए यश ने ये फैसला लिया है कि वे किसी एडवेंचर फिल्म का हिस्सा बनेंगे. इसके लिए उन्होंने सरदार 2 फिल्म के डायरेक्टर पीएस मिथरन संग हाथ मिलाने का फैसला लिया है. आइए जानते हैं कि फिल्म पर क्या अपडेट आया है.

सरदार 2 के डायरेक्टर से मिलाया यश ने हाथ?

रिपोर्ट्स में ये सुनने में आ रहा है कि यश इस प्रोजेक्ट के जरिए खुद को फिर से रिफ्रेश तरीके से स्थापित करना चाह रहे हैं. मिथरन ने इस एडवेंचरस फिल्म का आइडिया भी यश के साथ शेयर कियाहै और उन्हें स्क्रिप्ट भी नेरेट की है. खास बात ये है कि यश इस आइडिया से संतुष्ट भी नजर आ रहे हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म यश के करियर की अपकमिंग फिल्म हो सकती है. फिल्म की कहानी को लेकर अभी कोई खास क्लू तो सामने नहीं आया है. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म इंडियाना जोन्स फिल्म फ्रेंचाइजी से कुछ-कुछ इंस्पायर है जो वर्ल्ड सिनेमा की टॉप क्लास की एडवेंचरस फिल्मों में से एक मानी जाती है.

हालांकि इस फिल्म को लेकर अभी कोई कन्फर्मेशन नहीं हुई है और सिर्फ ऊपरी स्तर पर ही इसपर काम चल रहा है. फिलहाल यश देश की सबसे बड़ी फिल्म रामायण के दोनों पार्ट्स को लेकर फोकस्ड हैं. इस फिल्म में उन्होंने रावण का लीड रोल प्ले किया है. फिल्म के पहले पार्ट को लेकर डिटेल्स सामने आ गई हैं. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में 40 भाषाओं में रिलीज की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Jailer 2 Advance Booking: पहले दिन ही कमा डाले 20 करोड़ रुपये, एडवांस बुकिंग में छाई रजनीकांत की जेलर 2, जोरदार ओपनिंग की तैयारी

टॉक्सिक ने कितने रुपये कमाए?

इससे पहले यश को साल 2026 में गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म टॉक्सिक से काफी ज्यादा उम्मीदें थीं. लेकिन इस फिल्म का हाल अच्छा नहीं रहा. 600 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी ये फिल्म दुनियाभर में 350 करोड़ रुपये का कलेक्शन भी नहीं कर सकी और डिजास्टर साबित हुई. फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी अहम रोल में थीं.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More