‘टीवी की राधा’ बनीं पवन सिंह की हीरोइन, ‘पावर स्टार’ की तारीफों के बांधे पुल

‘टीवी की राधा’ बनीं पवन सिंह की हीरोइन, ‘पावर स्टार’ की तारीफों के बांधे पुल

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार के नाम से मशहूर एक्टर पवन सिंह के संग काम करने की ख्वाहिश इस इंडस्ट्री की ज्यादातर एक्ट्रेस को होती है. अब पौराणिक किरदारों और 'टीवी' की राधा के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शिव्या पठानिया उनके साथ फिल्म में नजर आएंगी. एक्ट्रेस ने इसे लेकर खुशी भी जाहिर की है और पवन सिंह की तारीफों के पुल बांधे हैं.

शिव्या पठानिया ने कुछ दिनों पहले पवन सिंह के एमएलसी बनने पर एक्ट्रेस ने पोस्ट भी शेयर की थी जिसमें उन्होंने पवन सिंह की तारीफ करने, उन्हें शुभकामनाएं देने के साथ ये भी लिखा था कि उनके साथ पहली हिंदी फिल्म में काम करने सौभाग्य और ब्लेसिंग की बात है. पवन सिंह और शिव्या पठानिया की ये बॉलीवुड फिल्म होगी.

शिव्या ने एक इंटरव्यू में पवन सिंह के साथ काम करने को लेकर और फिल्मों में अपने डेब्यू पर बात की. उन्होंने बातचीत करते हुए बताया कि जब उन्हें पता चला था कि फिल्म में एक्टर पवन सिंह लीट होर में नजर आएंगे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था.

शिव्या पठानिया ने पवन सिंह की काफी तारीफ की है और कहा कि उनको लेकर जो भी विवाद हैं उनपर लोगों को अलग-अलग राय हो सकती है, लेकिन उन्होंने पवन सिंह को बहुत प्रोफेशनल, विनम्र और जमीन से जुड़ा हुआ व्यक्ति पाया है. इसी के साथ एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि सेट पर भी वो सभी का बहुत सम्मान करते हैं.

शिव्या पठानिया ने बताया कि इस रोल के लिए और भी एक्ट्रेस का नाम था, इसलिए उन्हें अपने सिलेक्ट होने की उम्मीद नहीं थी और जब शूटिंग शुरू हुई को भी वो घबराई हुई थीं. हालांकि पवन सिंह ने उनसे हाल-चाल पूछा, अच्छे से बात की और फिल्म मिलने पर मुबारकबाद भी दी. ये भी कहा कि एक्टर ने कभी ये महसूस नहीं करवाया कि वो इंडस्ट्री में नई हैं.