स्वतंत्रता दिवस के लिए Kapil Sharma की खास तैयारी, IAF ऑडिटोरियम में हुई शूटिंग, जानें कब और कहां देख सकते हैं एपिसोड

स्वतंत्रता दिवस के लिए Kapil Sharma की खास तैयारी, IAF ऑडिटोरियम में हुई शूटिंग, जानें कब और कहां देख सकते हैं एपिसोड

15 अगस्त के मौके पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहली बार एक अनोखा नजारा देखने मिलने वाला है. 'ऑपरेशन सफेद सागर' की टीम और भारतीय वायुसेना के वीरों ने नई दिल्ली के IAF ऑडिटोरियम शूटिंग की है.

The Great Indian Kapil Show: पूरा देश जहां अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न की तैयारी कर रहा है, वहीं मनोरंजन की दुनिया से भी एक बेहद खास खबर सामने आई है. नेटफ्लिक्स की बहुचर्चित और ट्रेंडिंग सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की पूरी स्टारकास्ट इस बार स्वतंत्रता दिवस को बेहद खास अंदाज में मनाने जा रही है. ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के मंच पर पहली बार एक इंडिपेंडेंस डे स्पेशल एपिसोड की शूटिंग की गई है, जहां हंसी-ठहाकों के साथ-साथ देशभक्ति और सम्मान का एक अद्भुत संगम देखने को मिला. इस एपिसोड की सबसे खास और अलग बात ये है कि इसे किसी बंद मुंबई स्टूडियो या नॉर्मल सेट के बजाय सीधे नई दिल्ली स्थित इंडियन एयर फोर्स (IAF) ऑडिटोरियम में शूट किया गया है.

कपिल शर्मा के इस स्पेशल एपिसोड में पर्दे के कलाकारों के साथ-साथ वो असली जांबाज और उनके परिवार मौजूद थे, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान वायुसेना के ऐतिहासिक ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ को अंजाम दिया था. इस शाम की शान तब और बढ़ गई जब चीफ ऑफ द एयर स्टाफ एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह और पूर्व वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ खुद विशेष अतिथि के रूप में इस महफिल का हिस्सा बने.

‘ऑपरेशन सफेद सागर’ के ये स्टार्स रहे मौजूद

कपिल शर्मा ने अपनी कॉमेडी के साथ-साथ वायुसेना के इन असली नायकों से बेहद भावुक और दिलचस्प बातचीत की. इस खास मौके पर स्टेज पर ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले कलाकार सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, अभय वर्मा, दीया मिर्जा, प्राजक्ता कोली, मिहिर आहूजा, तारुक रैना, अर्णव भसीन और अमृता बागची भी मौजूद थे.

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

कब देख सकते हैं कपिल के शो का एपिसोड?

‘द ग्रेट इंडियन इंडियन कपिल शो’ का ये स्पेशल एपिसोड सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि हमारे रियल हीरो और उनके परिवारों के प्रति एक दिल से दिया गया सलाम है. अगर आप भी कॉमेडी, संगीत और देशभक्ति के इस अनोखे संगम का साक्षी बनना चाहते हैं, तो आपको 15 अगस्त 2026 को नेटफ्लिक्स पर इस इंडिपेंडेंस डे स्पेशल एपिसोड को देखना होगा.

ये भी पढ़ें-

अजय देवगन ने क्राइम पेट्रोल में किया रिप्लेस, अनूप सोनी ने तोड़ी चुप्पी

4000 करोड़ी रामायण में इस TV एक्टर को कैसे मिले 7 रोल? रावण बने यश से है खास कनेक्शन

ग्लोबल स्तर पर छा गई है ‘ऑपरेशन सफेद सागर’

1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय वायुसेना (IAF) की भूमिका और स्क्वाड्रन की बहादुरी पर बनी वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ 7 अगस्त को ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है. इस सीरीज ने आते ही ग्लोबल टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है और यह करीब 11 देशों में ट्रेंड कर रही है. 18,000 फीट की ऊंचाई पर माइनस तापमान में वायुसेना के पायलटों ने जिस तरह दुश्मनों के बंकरों को नेस्तनाबूद किया था, उसी वीरगाथा को ये सीरीज बेहद ईमानदार तरीके से पर्दे पर लाती है.

सोनाली नाईक
सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More