‘तू किसी सिंगर-डांसर के प्यार में पड़ जाएगा…’ क्यों सोनू निगम के पिता ने मुंबई में शोज करने पर लगा दी थी रोक?

‘तू किसी सिंगर-डांसर के प्यार में पड़ जाएगा…’ क्यों सोनू निगम के पिता ने मुंबई में शोज करने पर लगा दी थी रोक?

Sonu Nigam On His Father Advice: स्ट्रगल के दिनों में सोनू निगम के पिता ने उन्हें मुंबई में शोज न करने की सलाह दी थी. सोनू ने खुद बताया है कि उनके पिता ने उनसे ऐसा क्यों कहा था.

Sonu Nigam On His Father Advice: आज भले ही सोनू निगम की सुरीली आवाज के करोड़ों दीवाने हों और वो इंडस्ट्री के सबसे महंगे और सफल गायकों में गिने जाते हों, लेकिन यहां तक पहुंचने का उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था. इस बुलंदी के पीछे छिपी है सालों की कड़ी मेहनत, तंगहाली और उनके पिता का वो सख्त अनुशासन, जिसने उन्हें कभी सही रास्ते से भटकने नहीं दिया. ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा के साथ बातचीत में सोनू निगम ने खुद अपने शुरुआती दिनों से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प और अनसुना किस्सा बयां किया है.

सोनू निगम ने खुलासा किया कि जब वो संगीत की दुनिया में अपनी पहचान तलाश रहे थे, तब उनके पिता ने उन्हें मुंबई की चकाचौंध से दूर रखने के लिए कुछ कड़े नियम बनाए थे. स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए सोनू निगम कहते हैं, “मेरे पिता बहुत समझदार और बेहद सख्त इंसान हैं. 1991 में जब मैं मुंबई आया था, तब आज की तरह रिएलिटी शोज का दौर नहीं था. खर्चा चलाने के लिए मुझे और मेरे पिता को दिल्ली जाकर कुछ शोज करने पड़ते थे ताकि पैसे कमाए जा सकें. हम मुंबई आते, दो-तीन महीने में जब सारे पैसे खत्म हो जाते, तब फिर पैसे कमाने दिल्ली लौट जाते थे.”

पिता की हिदायत याद कर क्या बोले सोनू निगम?

सोनू निगम ने आगे बताया कि उनके पिता ने उन्हें मुंबई में शोज करने से साफ मना कर दिया था. पिता की उस सख्त हिदायत को याद करते हुए सोनू कहते हैं, “पिताजी मुझसे सीधे कहते थे, ‘तू मुंबई में कोई शो नहीं करेगा. तू दिखने में अच्छा है, गाता भी बढ़िया है, तू यहां किसी न किसी लड़की से चक्कर चला बैठेगा. किसी सिंगर या डांसर के प्यार में पड़ जाएगा, म्यूजिशियंस से दोस्ती कर लेगा और यहीं बस जाएगा. अगर तू दिल्ली रहेगा, तो मेरे साथ तेरा ध्यान सिर्फ काम पर रहेगा. मुंबई सिर्फ मौकों की तलाश के लिए जाना है, वहां इसके अलावा तेरा कोई दूसरा काम नहीं होना चाहिए.'”

ये भी पढ़ें-

अजय देवगन ने क्राइम पेट्रोल में किया रिप्लेस, अनूप सोनी ने तोड़ी चुप्पी

4000 करोड़ी रामायण में इस TV एक्टर को कैसे मिले 7 रोल? रावण बने यश से है खास कनेक्शन

पिता की बात मानी और बन गए संगीत के बादशाह

मायानगरी की रंगीन दुनिया में अक्सर युवा रास्ता भटक जाते हैं, लेकिन सोनू निगम ने कभी अपने पिता के फैसलों पर सवाल नहीं उठाया. उन्होंने कहा, “मैं एक अच्छे बेटे की तरह उनकी हर बात मानता चला गया. मैं दिल से उनकी बहुत इज्जत करता था, इसलिए मैंने कभी उनके खिलाफ जाकर कोई बगावत नहीं की.”

सोनाली नाईक
सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More