आज की ताजा खबर LIVE: छत्तीसगढ़ दौरे पर अमित शाह, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

आज की ताजा खबर LIVE: छत्तीसगढ़ दौरे पर अमित शाह, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज केरल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे, जहां वे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के साथ एक मंच पर नजर आएंगे. DMRC आज से हर सोमवार को 6 अतिरिक्त ट्रेनों से 24 अतिरिक्त ट्रिप चलाएगी. नोएडा में हुए मजदूर प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए आदित्य आनंद और रूपेश रॉय को आज दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

LIVE NEWS & UPDATES

  • 18 May 2026 06:03 AM (IST)

    छत्तीसगढ़ दौरे पर अमित शाह, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. अमितशाह आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सुबह 10:15 बजे रायपुर के माना स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के परेड ग्राउंड से ‘डायल 112’ के 400 नए आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे.

  • 18 May 2026 05:01 AM (IST)

    तमिल फिल्म निर्माता राजन ने अड्यार नदी में कूदकर की आत्महत्या

    तमिल फिल्म निर्माता के राजन ने रविवार को चेन्नई में अड्यार नदी में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार, 85 वर्षीय निर्माता ने अड्यार पुल पार करते समय अपने चालक को कार रोकने के लिए कहा और फिर वाहन से उतरकर नदी में छलांग लगा दी.वाहन चालक ने तुरंत अग्निशमन और बचाव सेवा कर्मियों को सूचित किया, जो मौके पर पहुंचे. उन्होंने शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस संबंध में जांच की जा रही है.

  • 18 May 2026 02:51 AM (IST)

    भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत

    भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया.

  • 18 May 2026 01:37 AM (IST)

    मुंबई के धारावी स्थित अशोक मिल परिसर में लगी आग

    मुंबई के धारावी स्थित अशोक मिल परिसर में आग लग गई. आग बुझाने का काम जारी है. किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

  • 18 May 2026 12:01 AM (IST)

    आज केरलम में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

    केरल में कांग्रेस (यूडीएफ) के वरिष्ठ नेता वी.डी. सतीशन आज (V.D. Satheesan) राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. यह शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज केरल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे, जहां वे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के साथ एक मंच पर नजर आएंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के पहले दिन कई महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे. केरल में कांग्रेस (यूडीएफ) के वरिष्ठ नेता वी.डी. सतीशन आज (V.D. Satheesan) राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. यह शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ ही पूरा 21-सदस्यीय मंत्रिमंडल (20 अन्य मंत्री) भी पद और गोपनीयता की शपथ लेगा. DMRC आज से हर सोमवार को 6 अतिरिक्त ट्रेनों से 24 अतिरिक्त ट्रिप चलाएगी. पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े मामले मनी लॉन्ड्रिंग मामले में PSPCL के अधिकारियों को ED का समन. सभी अधिकारी आज ED दफ्तर में पूछताछ में शामिल होंगे. गोरखपुर में बीजेपी के दो दिन के प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन है. नोएडा में हुए मजदूर प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए आदित्य आनंद और रूपेश रॉय को आज दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा. पढ़ें- देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट…

Published On - May 18,2026 12:00 AM IST

Follow Us