आज की ताजा खबर LIVE: कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया आज दे सकते हैं पद से इस्तीफा

आज की ताजा खबर LIVE: कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया आज दे सकते हैं पद से इस्तीफा

आज देश भर में बकरीद (ईद-उल-अजहा) मनाई जाएगी. वहीं, कर्नाटक में सीएम सिद्धारमैया अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इससे राज्य में सियासी बदलाव तय माना जा रहा है. उधर, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन उत्तराखंड दौरे पर हैं. वो राज्य में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे.

आज देश में बकरीद मनाई जाएगी. बकरीद को ईद-उल-अजहा, ईद उल जुहा या ईद उल बकरा के नाम से जाना जाता है. इस्लाम में इसे ‘कुर्बानी का त्योहार’ भी कहते हैं. इस मौके पर ईदगाह या मस्जिदों में खास नमाज अदा की जाती है. इसके बाद कुर्बानी दी जाती है. बात करें सियासत की तो आज कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. सिद्धारमैया ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है. यह घटनाक्रम तब सामने आया जब कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धारमैया से राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के लिए रास्ता बनाने को कहा और उन्हें पार्टी में केंद्रीय भूमिका के साथ-साथ राज्यसभा की सीट की पेशकश की. उधर, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन आज उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे. वहां बैठकों में हिस्सा लेंगे. साथ ही राज्य में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे. आज शाम को उत्तराखंड कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे. उसके बाद मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल दो दिन के गुजरात दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वह गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.वहीं, केरलम में पूर्व सीएम विजयन के घर पर ईडी की छापेमारी से माहौल तनावपूर्ण है. विजयन के समर्थकों में गुस्सा है. इन सियासी गतिविधियों से इतर केंद्र सरकार गन्ना और प्याज उत्पादक किसानों की मांगों पर सकारात्मकता रवैया अपना सकती है. माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही कुछ फैसले ले सकती है. हर बड़े अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

LIVE NEWS & UPDATES

No liveblog updates yet.