वो अंतरा कोई और है… RPF जवान पर हमले में नाम आने पर एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी ने दी सफाई, बताया सच
एक्ट्रेस-मॉडल अंतरा बनर्जी पर ट्रेन में रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवानों संग लड़ाई का मामला सामने आया है. हालांकि एक्ट्रेस ने सफाई दी है और कहा कि वो कोई और मॉडल थी जिनका नाम सिमिलर है.
Actress Antara Banerjee: टेलीविजन एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी का नाम ट्रेन में आरपीएफ जवान पर रेजर से हमले के मामले में नाम सामने आया था. हालांकि अब पता चला है कि अंतरा बनर्जी का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है. एक्ट्रेस की टीम ने सफाई देते हुए कहा है कि इस पूरे मामले से उनका कोई संबंध नहीं है. टीम ने बताया कि एफआईआर में जिस महिला का नाम है, वो अंतरा सोहम बनर्जी हैं जो ठाणे की एक मॉडल हैं. वो और टीवी एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी, दोनों बिल्कुल अलग-अलग शख्स हैं.
पूरे घटनाक्रम की बात करें तो ये घटना बोरिवली और दहानू के बीच हुई है. इसकी शुरुआत तब हुई जब अंतरा सोहम बनर्जी नाम की एक मॉडल बिना इजाजत के एक रिजर्व सीट पर बैठ गईं. जब उनसे सीट खाली करने को कहा गया तो वे नहीं मानीं. इसके बाद टिकट कलेक्टर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर RPF के सहायक सब इंस्पेक्टर यामिनीकांत मिश्रा और कॉन्सटेबल राजेश कुमार मौके पर पहुंचे.
लेकिन मामले को संभालने का प्रयास करने के दौरान अंतरा गुस्सा गईं और उन्होंने दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया. उन्होंने अपने कपड़े उतारे और रेजर से वार भी किया. इस दौरान सब इंस्पेक्टर यामिनीकांत मिश्रा घायल हो गए. वहीं गुस्साईं अंतरा ने ट्रेन का दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश की जिसके बाद कथित रूप से वे भी घायल हो गईं. ये हाई वोल्टेज ड्रामा करीब एक घंटे तक चला. इसके बाद एक्ट्रेस को दहानू स्टेशन पर उतार पुलिस के हवाले कर दिया गया. जिसके बाद अगले दिन बोरेवली रेलवे पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया.
ये भी पढ़ें- Mallika Sherawat का असली नाम क्या है? एक्ट्रेस बनने के लिए क्यों लेना पड़ा था ये बड़ा फैसला?
पुलिस ने नोटिस जारी कर दी जमानत
फिलहाल मॉडल के खिलाफ सुरक्षा को खतरे में डालने और वायलेंस फैलाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें नोटिस दी गई और जमानत पर रिहा कर दिया गया. वहीं एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी की बात करें तो उनका जन्म बंगाल में हुआ था. वे टीवी की दुनिया का पॉपुलर चेहरा हैं. उन्होंने लाल इश्क, कसौटी जिंदगी की और कवच 2 जैसे सीरियल्स में काम किया है. फिलहाल एक्ट्रेस ने अपनी ओर से स्टेटमेंट जारी कर सफाई दे दी है.




