OTT Release This Week: घर बैठे हो गया मनोरंजन का तगड़ा इंतज़ाम, इस हफ्ते OTT पर आई हैं ये फिल्में और सीरीज़

OTT Release This Week: घर बैठे हो गया मनोरंजन का तगड़ा इंतज़ाम, इस हफ्ते OTT पर आई हैं ये फिल्में और सीरीज़

OTT Release This Week: नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, लायंसगेट प्ले और प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्लैटफॉर्म पर हर हफ्ते फिल्में और सीरीज रिलीज़ होती हैं. इस बार भी कई नई फिल्में-सीरीज स्ट्रीम हुई हैं.

OTT Release This Week: अगर आप भी सिनेमाघरों की बजाय घर बैठे फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो ये हफ्ता आपके लिए काफी खास होने वाला है. इस हफ्ते ओटीटी पर शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की ‘कॉकटेल 2’ से लेकर संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ तक रिलीज हुई हैं. इनके अलावा साउथ और विदेशी कंटेंट भी इस बार स्ट्रीम हुआ है. यानी इस हफ्ते आपके पास कई ऑप्शन्स हैं.

कॉकटेल 2

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर कॉकटेल 2 नेटफ्लिक्स पर 14 अगस्त को रिलीज हुई है. सिनेमाघरों में ‘कॉकटेल 2’ 19 जून 2026 को रिलीज हुई थी. ये साल 2012 में आई कॉकटेल फिल्म का सीक्वल है, जिसमें सैफ अली खान, दिपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने लीड रोल निभाए थे. इसमें आपको रोमांस और ड्रामा का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा.

आखिरी सवाल

संजय दत्त, नमाशी चक्रवर्ती, अमित साध और त्रिधा चौधरी स्टारर आखिरी सवाल एक हिस्टोरिकल ड्रामा है. ये फिल्म 14 अगस्त को लायंसगेट प्ले पर रीलीज हुई है. फिल्म नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वारंग के डायरेक्शन में बनी है और इसे निखिल नंदा ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म में आपको भरपूर सस्पेंस और एक्शन देखने को मिलेगा.

भारत भाग्य विधाता

कांगना रनौत की भारत भाग्य विधाता 14 अगस्त को जी5 पर रिलीज हुई है. मनोज तापड़िया के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म जून 2026 में रिलीज हुई थी. ये देशभक्ति, रोंगटे खड़े कर देने वाले साहस और कभी न टूटने वाली हिम्मत का जीता जागता सबूत है.

अरूपी

अरूपी एक मलयालम सुपरनेचुल हॉरर थ्रिलर है, जो कि 14 अगस्त को लायंसगेट प्ले पर रिलीज हुई है. फिल्म में नेहा चावला और साक्षी बडाला के साथ जॉय मैथ्यू, सिंधु वर्मा, किरण राज और आदित्य राज भी हैं.आप इसे हिंदी डब वर्जन में भी देख सकते हैं.

अमथेथो

नकोबाइल नुनु, केएच, गिवेन स्टुरमैन, टोनी कगोरोगे की उमथेथो (umthetho) एक टीवी सीरिज़ है, जो नेटफ्लिक्स पर 14 अगस्त को रिलीज हुई है.

सरिता शर्मा
सरिता शर्मा

सरिता शर्मा दिल्ली की रहने वाली हैं. वर्ष 2014 में दिल्ली विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हिंदी जर्नलिज्म में डिप्लोमा की पढ़ाई करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से ही साल 2018 में एमए हिंदी की डिग्री प्राप्त की है. बतौर कंटेंट राइटर सरिता शर्मा की पहली जॉब है. टीवी9 भारतवर्ष में कंटेंट राइटर के रूप में धर्म सेक्शन के लिए लेखन का कार्य कर रही हैं.

Read More