Bhojpuri Bawaal: और कितना तेज चाहिए, तेज जी…मल्लिका शेरावत के मजाक पर शर्मा गए तेज प्रताप यादव
Bhojpuri Bawaal: 'भोजपुरी बवाल' के नए प्रोमो में तेज प्रताप यादव मल्लिका शेरावत की हाथ की लकीरे पढ़ते नज़र आए हैं. लेकिन मल्लिका ने कुछ ऐसा कहा, जिसपर वो शर्मा गए.
Bhojpuri Bawaal: जियोहॉटस्टार पर चल रहा भोजपुरी सितारों वाला रिएलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ खूब चर्चा बटोर रहा है. मेकर्स ने पहले ही सीजन में भोजपुरी सिनेमा के तमाम दिग्गज सितारों को इस रिएलिटी शो में शामिल किया है. इसमें पवन सिंह, निरहुला, आम्रपाली दुबे जैसे कई दिग्गज भोजपुरी सितारे नज़रआ रहा हैं. साथ ही इस शो का हिस्सा बिहार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव भी हैं. तेज प्रताप अपनी हाजिरजवाबी और अनोखे अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं. अब वो शो के दौरान मल्लिका शेरावत का हाथ पढ़ते और उनके बारे में उन्हें बताते दिखाई दे रहे हैं.
जियोहॉटस्टार ने लेटेस्ट एपिसोड का एक 30 सेकेंड का प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें तेज प्रताप यादव और फिल्म एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत साथ दिखाई दे रहे हैं. मल्लिका का हाथ देखते ही तेज प्रताप यादव कहते हैं, “आपका भविष्य बहुत उज्जवल है और खर्चा नहीं टिकाती हैं आप.” तेज प्रताप यादव की भविष्यवाणी सुनकर मल्लिका कहती हैं, “ये तो आपने बिल्कुल सही कहा और.”
ये भी पढ़ें: उसको लगता है ये बाहरी हैगोद में आते ही रोने लगता है नन्हा इराज, बड़े पापा तेज प्रताप यादव का छलका दर्द
तेज प्रताप और मल्लिका की राशि सेम
आगे हाथ की लकीरे पढ़ते हुए तेज प्रताप यादव कहते हैं, “आपको हर्ट (दुखी करते हैं) भी लोग करते हैं बहुत.” इस पर मल्लिका हां कहती हैं. फिर तेज प्रताप सवाल करते हैं, “राशिफल क्या है?” मल्लिका जवाब में कहती हैं, “तुला राशि.” इतने में तेज प्रताप कहते हैं, “तो तुला तो मेरा भी है.” ये सुनकर मल्लिका हैरान रह जाती हैं और दोनों जोर से हंसने लगते हैं.
View this post on Instagram
मल्लिका के मजाक पर शर्माए तेज प्रताप
मल्लिका तेज प्रताप से पूछती हैं, “कौन सा पत्थर पहनना चाहिए तुला राशि के हिसाब से?” तेज प्रताप मल्लिका को अपनी अंगूठी दिखाते हुए कहते हैं, “हां ये पुखराज है. तेज करेगा आपको. सूर्य.”
तेज प्रताप की ये बात सुनते ही मल्लिका उनसे मजाक के अंदाज़ में कहती हैं, “और कितना तेज चाहिए? तेज जी.” ये सुनते ही तेज प्रताप शर्मा जाते हैं और हंसने लगते हैं.




