रणबीर कपूर की Ramayana से क्यों हो रही क्रिस्टफोर नोलन की ‘The Odyssey’ के क्लाइमैक्स की तुलना? ये अहम सीन बना वजह
Christopher Nolan The Odyssey: हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी सिनेमाघरों में रिलीज की तैयारी में है. इस फिल्म के प्रीमियर्स के दौरान के कुछ सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसने भारतीय दर्शकों का ध्यान खींचा है. इन सीन्स की तुलना रणबीर कपूर की रामायण से की जा रही है.
The Odyssey Comparison to Ramayana: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसके प्रीमियर के दौरान के कुछ सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल होने भी शुरू हो गए हैं. जब भी क्रिस्टोफर नोलन की कोई फिल्म रिलीज होती है तो उसे सिनेमाघरों में खूब पसंद किया जाता है और बॉक्स ऑफिस पर भी हलचल देखने को मिलती है. ऐसे में द ओडिसी फिल्म सिनेमाघरों में आने से पहले से ही चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म से भारत में भी अच्छे कलेक्शन के आसार दिखाई दे रहे हैं. अब रिलीज से पहले ही द ओडिसी के वायरल क्लाइमैक्स सीन को देख लोग इसकी तुलना रणबीर कपूर की रामायण से कर रहे हैं और अपनी-अपनी राय देना शुरू कर दिए हैं.
कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि द ओडिसी फिल्म का क्लाइमैक्स सीन हिंदू माइथोलॉजी से मेल खाता है और रामायण के सीता स्वयंवर में दिखाया गया है. इसके बाद से ही लोग इसपर अपनी राय दे रहे हैं. लोग इसे धार्मिक रूप से भी देख रहे हैं और ग्रीक-हिंदू माइथोलॉजी के कनेक्शन्स और सिमिलरिटीज पर बात कर रहे हैं.
एक्टर आशीष चंचलानी ने फिल्म के बारे में अपने अनुभव साझा किए और कई बातें लिखीं. एक्टर ने लिखा- ‘मुझे द ओडिसी बहुत ज्यादा पसंद आई. ये बड़े स्तर की फिल्म है, ये एपिक है और या डरावनी भी है. पहली तारीफ नोलन की बनती है. उन्होंने निश्चित ही ग्रीक के गॉड्स की कहानी खंगाली है, जादू और प्रेत-आत्माएं ऐसी जो वास्तविक लगती हैं. इसलिए ही क्रिस्टोफर नोलन आज के समय के सबसे महान फिल्म निर्देशक हैं.’ अब आशीष चंचलानी के ट्वीट पर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं. एक शख्स ने लिखा- फिल्म की जो असली कहानी है वो रामायण से मेल खाती है. एक दूसरे शख्स ने लिखा- हां, सिर्फ रामायण ही नहीं, महाभारत के रिफ्रेंस भी मिलते हैं. जरूर ही जैसे-जैसे द ओडिसी की रिलीज का वक्त आ रहा है इस फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है.
I loooved #TheOdyssey so much Its grand its epic and surprisingly its scary too. A first for nolan He has made sure he grounds a story about greek gods, magic and witch with as much realism as possible and thats why he is one of the greatest filmmakers of our times. Narratively pic.twitter.com/Y7DmhH2LLZ
— Ashish Chanchlani (@ashchanchlani) July 11, 2026
ये भी पढ़ें- Ranbir Kapoor: बेटी राहा के संपर्क में आने से रणबीर कपूर की तबीयत बिगड़ी, एक्टर को क्या हो गया?
The bow contest:
In Valmikis Ramayana, Rama lifts and snaps Lord Shivas bow to marry Sita.
In Holmers Odyssey, Odysseus returns home in disguise strings his own bow to win back Penelope.
Ancient Greek mythology and Indian mythology sharing the same trope is fascinating. pic.twitter.com/gTS8vYiBXM
— ಮರುಳ ಸಿದ್ದೇಶ್ | Marula Siddesh (@ThisIsSiddesh) July 14, 2026
बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म है रामायण
रणबीर कपूर की रामायण फिल्म साल 2026 की देश की सबसे चर्चित फिल्म में से एक है. इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है. ये साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म है. इसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी लीड रोल में हैं. वहीं यश, सनी देओल, काजल राघवानी, अरुण गोविल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह और रवि दुबे नजर आएंगे. रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं. फिल्म 2 पार्ट्स में रिलीज की जाएगी. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 को आएगा वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा.




