‘युवा शिक्षा पर बात नहीं करेगा, तो कौन करेगा…’ कंगना रनौत के ‘जनरेशन गटर’ वाले बयान पर बोले धीरेंद्र शास्त्री

‘युवा शिक्षा पर बात नहीं करेगा, तो कौन करेगा…’ कंगना रनौत के ‘जनरेशन गटर’ वाले बयान पर बोले धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री ने कंगना रनौत के 'जनरेशन गटर' वाले बयान पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि देश का युवा अपनी शिक्षा पर बात नहीं करेगा, अपनी स्वास्थय पर बात नहीं करेगा, तो कौन करेगा.

Dhirendra Shastri On Gen-Z: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने TV9 भारतवर्ष के खास प्रोग्राम 5 एडिटर्स में Gen-Z की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि वो भी मन से पूरे Gen-Z हैं. हालांकि, इसी बीच जब उनसे बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत के उस बयान को लेकर सवाल हुआ, जिसमें कंगना ने Gen-Z को ‘जनरेशन गटर’ कहा था तो धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सभी युवा एक जैसे नहीं होते हैं.

धीरेंद्र शास्त्री ने कंगना रनौत पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके बयान पर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दी. उन्होंने कहा, “देखिए वो राजनेता हैं, तो हम किसी राजनेता पर टिप्पणी नहीं कर सकते, लेकिन इतना कह सकते हैं कि सब उंगलियां एक जैसी नहीं हो सकती हैं. सब ऐसे नहीं होते. उनमें कुछ तो, जिन्होंने ये किया होगा. कुछ रहे होंगे, जिन्होंने अभद्रता भैलाई होगी, लेकिन सब थोड़ी ऐसे थे. देश का हर युवा अपनी शिक्षा पर बात नहीं करेगा, अपनी स्वास्थय पर बात नहीं करेगा, तो कौन करेगा. उनके कंधों पर ही जिम्मेदारी है. हां, कुछ ऐसे रहे, उन्हें चिह्नित होना चाहिए.”

कंगना ने Gen-Z पर क्या कहा था?

बता दें कि NEET पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए प्रोटेस्ट साइट पर गंदगी और छोड़े गए कचरे को लेकर कंगना रनौत ने प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा था. साथ ही एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने महिलाओं पर भी कमेंट किया था. कंगना ने कहा था, “यहं कुछ तथाकथित पश्चिमी रंग-ढंग वाली भारतीय महिलाएं हैं, जिन्हें मैं ‘जेनरेशन गटर’ कहती हूं. उनमें से कुछ के पास सिस्टम को देने के लिए कुछ भी नहीं. वो पढ़ाई में अच्छी नहीं हैं. पर वो बहुत घटिया और करप्ट हैं, इसलिए वो गृहणियां भी नहीं बन सकती हैं.”

ये भी पढ़ें-

यश की टॉक्सिक वर्ल्डवाइड 12000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ होगी, 21 अगस्त से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

धुरंधर के बाद फिर खतरनाक अंदाज में लौटेंगे अक्षय खन्ना, महाकाली में बनेंगे शुक्राचार्य

धीरेंद्र शास्त्री ने Gen-Z पर क्या कहा?

कंगना रनौत के बयान पर रिएक्ट करने से पहले धीरेंद्र शास्त्री ने Gen-Z की तारीफ में कहा, “हमारा जन्म 1996 में हुआ. उसके ठीक एक साल बाद की जनरेशन को Gen-Z कहा गया. तो ये हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि मैं दोनों पीढ़ियों को बहुत नजदीक से देख पा रहा हूं. वर्तमान के जो हमारे युवा हैं उनकी गति भी तेज है, बुद्धि भी तेज है, कार्य करना का तरीका भी अलग है. हक मांगने का और अपना हक लेने का उनके अंदर जोश भी है, जुनून भी है. तो युवाओं की मन की बात में मैं बस इतना ही कहूंगा कि ये देश युवाओं का देश है. 1947 में इस देश को आजादी भी युवाओं ने दिलवाई. देश की रक्षा भी इस देश के युवा ही कर रहे हैं. इस देश का भविष्य भी युवा ही होंगे.”

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More