Mirzapur: तीनों सीजन से ज्यादा बजट में बनी ‘मिर्जापुर: द मूवी’, मेकर्स ने लुटाए इतने करोड़
Mirzapur The Movie: कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित की एक बार फिर वापसी होने जा रही है. 4 सितंबर को 'मिर्जापुर: द मूवी' आ रही है. क्या आप जानते हैं तीनों सीरीज से ज्यादा इस फिल्म का बजट है.
Mirzapur The Movie: इस साल कई बड़े और छोटे बजट की फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं. तो कुछ जल्द ही रिलीज होने वाली हैं, जिनमें से एक है ‘मिर्जापुर: द मूवी’. जी हां, अबतक फैन्स ने कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित को ओटीटी पर धमाल मचाते देखा था. इस बार उनकी एंट्री बड़े पर्दे पर हो रही है. 4 सितंबर को फिल्म थिएटर्स में रिलीज होने वाली है, जिसके लिए एक्टर्स तेजी से प्रमोशंस कर रहे हैं. गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनी इस पिक्चर को सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट दिया है. इस बार फिल्म में कुछ नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे. हालांकि, खास बात है कि इस पिक्चर को मेकर्स ने तीनों सीजन से ज्यादा बजट में तैयार किया है. इस फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.
‘मिर्जापुर’ अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे पॉपुलर क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज में से एक है. एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इस पर पैसे लगाए हैं. वहीं, इस सीरीज का डायरेक्शन करण अंशुमन, गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर ने किया. पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, रसिका दुगल, श्वेता त्रिपाठी और विजय वर्मा ने सीरीज में काम किया है. अपने दमदार डायलॉग्स, बेहतरीन बैकग्राउंड म्यूजिक और संस्पेंस के दम पर इस सीरीज ने ओटीटी स्पेस में एक कल्ट स्टेटस हासिल किया है. अब जानिए इन तीनों सीरीज का बजट कितना था?
‘मिर्जापुर’ के तीनों सीजन का बजट?
1. सीजन 1- वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ का पहला सीजन 16 नवंबर 2018 में आया था, जिसमें गुड्डू पंडित के साथ मुन्ना भैया का भौकाल देखने को मिला था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन 1 को 12 करोड़ रुपये के बजट से तैयार किया गया था.
2. सीजन 2- फिर बारी आई 23 अक्टूबर 2020 की. पहले सीजन की सफलता के बाद मेकर्स ने स्टारकास्ट की फीस और प्रोडक्शन क्वालिटी बढ़ाने के लिए बजट बढ़ाया. दूसरे सीजन का बजट पहले सीजन से काफी ज्यादा था, जिसे 60 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट से बनाया गया था.
3. सीजन 3- हालांकि, पहले दो सीजन को जितना शानदार रिस्पॉन्स मिला है, उतना तीसरे पार्ट को नहीं मिल पाया. जिसकी वजह थी मुन्ना भैया का शो से एग्जिट. खैर, फिल्म में तो वो दिखेंगी ही. बताते चलें कि ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन को 100 करोड़ खर्च कर तैयार किया गया था.
‘मिर्जापुर’ के तीनों सीजन का बजट मिलाकर 172 करोड़ रुपये होता है. वहीं, ऐसी रिपोर्ट्स है कि फिल्म को बनाने में 50 करोड़ खर्च किए गए हैं. जिससे क्लियर है कि जितने में तीनों सीजन बन गए हैं, उससे भी कई करोड़ ज्यादा में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बनकर तैयार हो जाएगी.




