Video: रामायण की कास्ट के साथ नजर आए यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट, बोले- ‘जय श्रीराम’

Video: रामायण की कास्ट के साथ नजर आए यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट, बोले- ‘जय श्रीराम’

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का इंटरनेशनल लेवल पर प्रमोशन हो रहा है. मुंबई में ग्रैंड इवेंट रखा गया, जिसमें मशहूर यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट भी शामिल हुए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए मेकर्स बड़े लेवल पर इसका प्रमोशन कर रहे हैं. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा पहले भी फिल्म को ग्लोबल ऑडियंस तक ले जाने की अपनी इच्छा जाहिर कर चुके हैं. इस बीच नमित ने पॉपुलर यूट्यूबर MrBeast को भी फिल्म के प्रमोशनल कैंपेन का हिस्सा बनाया है. MrBeast का असली नाम जिमी डोनाल्डसन है और वह इन दिनों भारत में हैं. वो मुंबई में रामायण की टीम के साथ एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए हैं.

सोशल मीडिया पर मिस्टर बीस्ट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वो फिल्म के लीड एक्टर्स रणबीर कपूर और साईं पल्लवी के साथ नजर आए हैं. सबसे खास बात यूट्यूबर इस दौरान जय श्रीराम का नारा लगाते भी सुनाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Rise And Fall 2: सारा गुरपाल को मैसेज करते हैं क्रिकेटर्स, अब वीरेंद्र सहवाग को दिखाई चैट, बोले- तभी रन नहीं बन रहे

रणबीर कपूर और साई पल्लवी के साथ दिखे MrBeast

मुंबई में रामायण का एक ग्रैंड प्रमोशनल इवेंट रखा गया, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, डायरेक्टर नितेश तिवारी और MrBeast शामिल हुए. इवेंट में MrBeast का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बातचीत भी की. इस बीच MrBeast ने ऑडियंस से पूछा, Are you guys having a good time? जब उन्हें दर्शकों की तरफ से उतना जोरदार रिस्पॉन्स नहीं मिला, जितनी उन्हें उम्मीद थी, तो रणबीर कपूर ने उन्हें नारा लगाने के लिए कहा.

इसके बाद MrBeast ने जय श्री राम का नारा लगाया, जिस पर वहां मौजूद लोगों ने जोरदार तरीके से उनका साथ दिया. इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इवेंट के लिए रणबीर कपूर ने डार्क ब्लू कुर्ता-पैंट के साथ नेवी ब्लू स्लीवलेस ट्रेडिशनल जैकेट पहनी थी. वहीं साई पल्लवी शिमरी गोल्डन-ऑरेंज साड़ी में नजर आईं. बाद में फिल्म की पूरी टीम और MrBeast ने साथ में तस्वीरें भी क्लिक कराईं.

रामायण की स्टारकास्ट?

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी. यश फिल्म में रावण का रोल निभा रहे हैं, जबकि रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे. फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा, लारा दत्ता, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और काजल अग्रवाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान और हंस जिमर मिलकर तैयार कर रहे हैं. रामायण को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा. रामायण: पार्ट 1 की दुनियाभर में थिएट्रिकल रिलीज 6 नवंबर को और भारत में रिलीज 8 नवंबर को होने वाली है. वहीं फिल्म के दूसरे पार्ट को अगले साल दिवाली के आसपास रिलीज करने की तैयारी है.

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More