महाराष्ट्र: कल्याण स्टेशन पर दरिंदगी! मोबाइल छीनकर नाबालिग को रेलवे यार्ड में ले गया आरोपी… फिर किया दुष्कर्म

महाराष्ट्र: कल्याण स्टेशन पर दरिंदगी! मोबाइल छीनकर नाबालिग को रेलवे यार्ड में ले गया आरोपी… फिर किया दुष्कर्म

महाराष्ट्र के कल्याण रेलवे स्टेशन पर एक 14 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. अपने मामा के घर जा रही युवती को आरोपी सौरभ सोनवणे ने मोबाइल छीनकर यार्ड में ले जाकर दुष्कर्म किया. कल्याण जीआरपी पुलिस ने शिकायत मिलते ही सीसीटीवी की मदद से आरोपी को हिरासत में ले लिया है. यह घटना कल्याण रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाती है.

Mumbai News: महाराष्ट्र में मुंबई के कल्याण इलाके में एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने कल्याण रेलवे स्टेशन के यार्ड में एक युवती से दुष्कर्म किया गया. दरअसल, युवती अपने मामा के घर जाने के लिए कल्याण रेलवे स्टेशन पहुंची थी. इस दौरान एक युवक ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसके साथ बदतमीजी करने लगा. युवती ने मोबाइल मांगा तो आरोपी ने उसे पुलिस के पास चलने को कहा. इस दौरान गुमराह करके आरोपी युवक को यार्ड में ले गया और दुष्कर्म किया.

मुंबई से सटे कल्याण रेलवे स्टेशन पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, खोपोली में रहने वाले अपने मामा के घर जा रही 14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है. इस संबंध में रेलवे क्राइम ब्रांच और कल्याण GRP पुलिस ने आरोपी सौरभ सोनवणे को हिरासत में लिया है.

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार, 14 साल की पीड़ित लड़की शनिवार को अहिल्यानगर से अपने मामा से मिलने आई थी, उसके बाद, वह कल्याण रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी क्योंकि उसे खोपोली में अपने मामा के घर जाना था. इसी बीच, रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात सौरभ सोनवणे से हुई, बिना किसी पहचान के आरोपी सौरभ ने नाबालिग लड़की का मोबाइल फोन छीन लिया. जब डरी हुई लड़की ने मोबाइल वापस मांगा, तो आरोपी ने उसे यह कहकर गुमराह किया कि अगर उसे मोबाइल वापस चाहिए, तो मेरे साथ पुलिस स्टेशन चलो.

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

आरोपी सौरभ सोनवणे उसे पुलिस स्टेशन ले जाने के बजाय कल्याण रेलवे यार्ड इलाके में ले गया. वहां सौरव ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया. आरोपी की चंगुल से छूटकर किसी तरह नाबालिग लड़की कल्याण रेलवे पुलिस स्टेशन पहुंची और पुलिस को सब कुछ बताया. कल्याण GRP पुलिस ने तुरंत शिकायत दर्ज की और CCTV की मदद से आरोपी सौरभ को ढूंढ निकाला. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

जयप्रकाश सिंह
जयप्रकाश सिंह

जयप्रकाश सिंह का नाम देश के चुनिंदा क्राइम रिपोर्टर में आता है. लंबे समय से टीवी जर्नलिस्ट के तौर पर सेवाएं जारीं. करीब तीन दशकों से सक्रिय पत्रकारिता का हिस्सा. प्रोड्यूसर, एंकर और क्राइम रिपोर्टर की भूमिका. फिलहाल टीवी9 भारतवर्ष में एसोसिएट एडिटर के रूप में मुंबई से कार्यरत. इसके पहले 2012 से 2022 तक मुंबई में इंडिया टीवी के ब्यूरो चीफ रहे. 2005 से 2012 तक नेटवर्क18 ग्रुप के आईबीएन7 चैनल में डिप्टी ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी संभाली. 2004 से 2005 तक सहारा समय मुंबई में बतौर सीनियर स्पेशल कॉरस्पॉन्डेंट काम किया. 2002 से 2004 तक मुंबई ब्यूरो में बीएजी फिल्म्स के चीफ रहे. नवभारत टाइम्स मुंबई में 1997 में जॉइन किया और यहां 2 साल काम किया. इससे पहले भी चार संस्थानों में काम किया.

Read More