Pooja Hegde: सलमान-ऋतिक-शाहिद संग किया काम, अब भी पूजा हेगड़े को एक बड़ी HIT का इंतजार, कैसा रहा ट्रैक रिकॉर्ड?
Pooja Hegde: एक्ट्रेस पूजा हेगड़े किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वो कई बड़े साउथ और बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं. पर अब भी किसी चीज का इंतजार है, तो वो एक बड़ी हिट का है.
Pooja Hegde: भारतीय सिनेमा में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से खास पहचान बनाने वाली पूजा हेगड़े किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. तेलुगु, तमिल के अलावा वो हिंदी फिल्मों में भी लगातार काम कर रही हैं. वहीं, पूजा आज साउथ सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में भी शामिल हैं. साउथ में उनकी फैन फॉलोइंग बेहद जबरदस्त है. और वो वहां की टॉप लीडिंग एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. हिंदी सिनेमा यानी बॉलीवुड में पूजा के सफर और बॉक्स ऑफिस ट्रैक रिकॉर्ड की बात करें. तो उनका सफर उतार-चढ़ाव और अलग-अलग जॉनर की फिल्मों से भरा रहा है. आइए आज आपको उनकी फिल्मों के बारे में बताते हैं.
एक्ट्रेस पूजा हेगड़े 13 अक्टूबर यानी आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने तमिल फिल्म ‘मुगामूदी’ से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था. जिसके बाद ‘ओका लैला कोसम’ और ‘मुकुंडा’ जैसी फिल्मों से उन्हें पहचान मिली. हालांकि, बात बॉलीवुड फिल्मों की करें तो पहली हिंदी फिल्म ‘मोहनजो-दारो’ रही थी. ऋतिक रोशन की फिल्म से उन्होंने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था. हालांकि, कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 4’ से उन्होंने कमर्शियल सफलता हासिल की. 2016 में शुरू हुआ ये सफर अब कहां तक पहुंच गया है, जानिए.
पूजा हेगड़े का ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा है?
2016 में फिल्म ‘मोहनजो-दारो’ में काम करने के बाद पूजा हेगड़े 2019 में ‘हाउसफुल 4’ में दिखीं. जिसके बाद तेलुगु और हिंदी फिल्म ‘राधे श्याम’ आई. हालांकि, 2022 और 2023 में उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया. जिसमें ‘सर्कस’, ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘देवा’ शामिल थी. वहीं, इसी साल ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आईं. अब जानते हैं कि इन फिल्मों में से कितनी हिट और कितनी फ्लॉप रही हैं.
1. ‘मोहनजो-दारो’ (2016)- इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म में वो ऋतिक रोशन के अपोजिट नजर आई थीं. वहीं, उन्होंने ‘चानी’ नाम की महिला का किरदार निभाया था. इस पिक्चर को 120 करोड़ और 138 करोड़ के बजट से बनाया गया था. जिसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 102.8 करोड़ के आसपास का कारोबार किया था.
2. ‘हाउसफुल 4’ (2019)- तीन साल बाद वो मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 4’ में दिखीं. इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और बॉबी देओल जैसे सितारे थे. जहां पूजा ने ‘राजकुमारी माला’ और ‘पूजा ठकराल’ का डबल रोल निभाया था. 160 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस पिक्चर ने लगभग 296 करोड़ के आसपास का कारोबार किया था.

पूजा की फिल्में
3. ‘राधे श्याम’ (2022)- उनकी पैन-इंडिया रोमांटिक फिल्म में प्रभास लीड रोल में थे. वहीं, उन्होंने ‘डॉ. प्रेरणा चक्रवर्ती’ का किरदार निभाया था. दो भाषाओं में मिलाकर फिल्म ने 214 करोड़ का कारोबार किया था, जो बजट से काफी कम था.
4. ‘सर्कस’- 2022 में वह रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सर्कस’ में दिखीं. रणवीर सिंह और वरुण शर्मा भी इस फिल्म का हिस्सा थे, जिसमें पूजा ने’माला’ का रोल किया था. यह बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी और 46 करोड़ का बिजनेस किया था.
5. ‘किसी का भाई किसी की जान’- साल 2023 में ईद के मौके पर रिलीज हुई एक्शन-ड्रामा फिल्म में सलमान के अपोजिट काम किया था. जहां उन्होंने ‘भाग्यालक्ष्मी गुंडामानेनी’ का रोल निभाया था. 184.5 करोड़ का कारोबार करते हुए यह पिक्चर एवरेज रही थी.
6. ‘देवा’- जनवरी 2025 में आई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘देवा’ में वो शाहिद कपूर के साथ नजर आईं. उन्होंने ‘दिया साठये’ नाम की एक जांबाज जर्नलिस्ट का किरदार निभाया था, पर यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी.
7. ‘है जवानी तो इश्क होना है’- रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में ‘प्रीत रंधावा’ का रोल निभाती दिखी थीं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक बिजनेस किया था.




