Rise And Fall 2: पॉलिटिक्स मत लाओ यहां… किसपर भड़क गए तेज प्रताप यादव? खुद को बताया घर का ‘प्रधानमंत्री’
Rise And Fall 2: 'राइज एंड फॉल' का सीजन 2 चर्चा में है. पेंटहाउस और बेंसमेंट के खिलाड़ियों के बीच खूब क्लैश देखने को मिल रहा है. वहीं, इस हफ्ते तेजू भैया के हाथ में पावर है, तो फिर वो किससे भिड़ गए?
Rise And Fall Season 2: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में जबरदस्त बवाल और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. इस सीजन को वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं. जहां टीवी स्टार्स, इन्फ्लुएंसर्स और राजनीति के दिग्गज एक ही छत के नीचे एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं. इस बीच तेज प्रताप यादव अपने अनोखे अंदाज और देसी स्वैग से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं.साथ ही साथ अबतक खिलाड़ियों से भी उनके अच्छे रिश्ते बने दिख रहे हैं. हालांकि, अब अगले टास्क के दौरान तेज प्रताप यादव की मनीष कश्यप से लड़ाई हो गई. जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है.
तेज प्रताप यादव पेट्रोल टास्क जीतकर सीजन के पहले ‘अल्टीमेट रूलर’ बने हैं. प्रियंका चाहर चौधरी और इरीना को पछाड़ते हुए तेज भैया के हाथ सबसे बड़ी पावर लग गई है. अल्टीमेट रूलर बनते ही तेज प्रताप ने खुद को ‘पेंटहाउस का प्रधानमंत्री’ कह दिया. हालांकि, वो मजाकिया अंदाज में यह कहते हुए दिख रहे हैं. बाद में क्लियर भी करते हैं कि घर के बाहर के नहीं, अंदर के ही प्रधानमंत्री हैं. अब तेजू भैया को किस बात पर गुस्सा आ गया है.
गुस्से में तेजू भैया, किससे हो गई लड़ाई?
हाल ही में ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ के नए एपिसोड का प्रोमो सामने आया. जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी की मनीष कश्यप के साथ लड़ाई होती है. वो कहती हैं कि- बेसमेंट की तरह ही आपका दिमाग भी घुटनों में है. तो इसका जवाब देते हुए वो बोलते दिखे- आप इज्जत के साथ बात नहीं कर रही हैं, आप पर्सनल जा रही हैं मैडम. हालांकि, तेजू भैया से मनीष कहते हैं- आप मंत्री रहे हैं तेजू भैया, सही फैसला लीजिए. तो फिर गुस्से में तेज प्रताप यादव कहते हैं- पॉलिटिक्स मत घुसाइए यहां पर. क्या पॉलिटिक्स कर रहे हैं आप यहां पर? तो वो फिर पूछते हैं कि- आप मजदूरों के साथ अत्याचार करेंगे, आप इंसान हैं और ऐसा नहीं कर सकते हैं.
View this post on Instagram
गौतम गुलाटी और करण पटेल भी भिड़े
दरअसल टास्क के दौरान बेसमेंट में काफी कुछ चल रहा है. तो पेंटहाउस में बैठे करण पटेल कहते हैं कि- भोंकते रहेंगे तो कैसे बात करेंगे हम? अनीश भगत कहते हैं- डिड आई जस्ट हियर इट राइट? आपने बोला यह. तो गौतम गुलाटी ने जवाब दिया कि- भोंकते रहते हैं करण, डोंट से ऑल दीज थिंग्स यार. इस दौरान करण पटेल कहते दिखे- अरे तो इनको भोंकने दो, मैं आप ही को बोल रहा हूं. तो चिल्लाते हुए गौतम ने कहा कि- ”करण, यह लैंग्वेज नहीं.”




