Shruti Haasan New Home: श्रुति हासन नए घर में हुईं शिफ्ट! सामने आईं गृह प्रवेश पूजा की तस्वीरें

Shruti Haasan New Home: श्रुति हासन नए घर में हुईं शिफ्ट! सामने आईं गृह प्रवेश पूजा की तस्वीरें

श्रुति हासन ने हाल ही में चेन्नई में नया घर खरीदा है, जिसमें अब वो शिफ्ट हो गई हैं. दरअसल उनकी गृह प्रवेश की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो परिवार के साथ पूजा करती नजर आ रही हैं.

एक्ट्रेस श्रुति हासन साउथ फिल्मों में तो काम करती ही हैं, इसके अलावा उन्हें बॉलीवुड में भी काफी पसंद किया गया है. फिल्म ‘रमैया वस्तावैया’ से तो उन्हें जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी. एक्ट्रेस का मुंबई में शानदार घर है और अब उन्होंने चेन्नई में भी नया घर खरीदा है. हाल ही में गृह प्रवेश की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें एक सिंपल फैमिली गेटटुगेदर में एक्ट्रेस ने पूजा-अर्चना की.

श्रुति हासन की घर की चाबियों की तस्वीर भी सामने आई है. एक्ट्रेस का जन्म भी चेन्नई में ही हुआ था और इसी शहर में वो पली-बढ़ी भी हैं. इसी के साथ अपनी स्कूली शिक्षा भी उन्होंने चेन्नई से ही पूरी की है. अपने शहर में नया घर लेना उनके लिए इमोशन से जुड़ा हुआ है. चलिए देख लेते हैं गृह प्रवेश की तस्वीरें.

वायरल हो रहीं तस्वीरें

श्रुति हासन के गृह प्रवेश की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी के एक नए चैप्टर की शुरुआत पारंपरिक तरीके से की है. इन तस्वीरों में उन्हें पूजन करते और फैमिली के साथ खुशियों भरे पल बिताते हुए देखा जा सकता है.

पूजा करती आईं नजर

श्रुति हासन को इन तस्वीरों में जमीन पर बैठकर पूजा करते देखा जा सकता है. इन तस्वीरों में खूबसूरत झलकियां दिखाई गई हैं. जिसमें स्वीट्स से लेकर उनके नए घर की चाबियां भी दिखाई दे रही हैं. ये तस्वीरें पैपराजी और उनके फैन पेज से शेयर की गई हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के करीबियों को भी देखा जा सकता है. श्रुति हासन और सभी साथ में बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

मुंबई वाला घर भी शानदार

श्रुति का मुंबई वाला घर उनके म्यूजिक के प्रति पैशन को भी दिखाता है. वो प्यानो बजाते हुए वीडियो भी शेयर कर चुकी हैं. उनका ये घर गॉथिक और रस्टिक डेकोर स्टाइल में सजा हुआ है. उनके इस घर में लिविंग रूम तीन सेक्शन में डिवाइड है, जिसमें म्यूजिक रूम, सिटिंग एरिया और डाइनिंग रूम है. घर में बड़ी विंडो हैं जिससे नेचुरल लाइट घर में आ सके. इसके अलावा उन्होंने एंटीक कलाकृतियों से भी अपने घर को डेकोरेट किया है.

श्रुति हासन का वर्क फ्रंट

बात करें श्रुति हासन के वर्क फ्रंट की तो वो हाल ही में रामचरण और जान्हवी कपूर की फिल्म में अपीयरेंस देती नजर आई थीं. उन्होंने इस फिल्म के डांस नंबर ‘हेल्लाल्लो’ (Hellallallo) में परफॉर्म किया है. इसके अलावा ‘आकासम लो ओका तारा’ उनकी अपकमिंग फिल्म है.

शशि सिंह
शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More