दिलीप जोशी से मुनमुन दत्ता तक, ‘तारक मेहता’ के कलाकार एक एपिसोड में कितना कमाते हैं?
टीवी का सबसे लंबे समय तक चलने वाला कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' हाल ही में 18 साल पूरे कर चुका है. चलिए जानते हैं एक्टर एक एपिसोड के लिए कितनी फीस लेते हैं.
दिलीप जोशी शो में जेठालाल का किरदार निभाते हैं और उन्हें सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कलाकारों में से एक हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलीप जोशी को एक एपिसोड के लिए करीब 1.5 से 2 लाख रुपये मिलते हैं.
मुनमुन दत्ता शो में बबीता जी का किरदार निभाती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनमुन दत्ता एक एपिसोड के लिए करीब 75 से 80 हजार रुपये चार्ज करती हैं. अपने स्टाइल और चुलबुले अंदाज की वजह से वह लंबे समय से दर्शकों की पसंद बनी हुई हैं.
तनुज महाशब्दे शो में अय्यर का किरदार निभाते हैं. जेठालाल के साथ उनकी नोकझोंक और मजेदार बहस दर्शकों को खूब हंसाती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, तनुज को एक एपिसोड के लिए करीब 40 से 45 हजार रुपये मिलते हैं.
मंदार चंदवाडकर गोकुलधाम सोसायटी के सेक्रेटरी आत्माराम भिड़े का किरदार निभाते हैं. उनका डायलॉग 'हमारे जमाने में...' भी खूब लोकप्रिय है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदार एक एपिसोड के लिए करीब 80 हजार रुपये लेते हैं.
श्याम पाठक शो में पत्रकार पोपटलाल का किरदार निभाते हैं, जो हमेशा अपने लिए जीवनसाथी की तलाश में रहते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, श्याम पाठक एक एपिसोड के लिए करीब 60 से 65 हजार रुपये चार्ज करते हैं.



