TMKOC: पुराने मेहता साहब की पगड़ी ठीक करते दिखे विकी कौशल, शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी का वीडियो
Shailesh Lodha Daughter Wedding: एक्टर और कवि शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मशहूर बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल भी नजर आ रहे हैं. विकी कौशल, शैलेश लोढ़ा की पगड़ी ठीक करते दिख रहे हैं.
Shailesh Lodha Daughter Wedding: टीवी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में पहले तारक मेहता का रोल निभाने वाले एक्टर और मशहूर कवि शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. पिछले कुछ दिनों से उनकी शादी की रस्में चल रही थीं. 6 जुलाई को स्वरा की शादी संपन्न हुई. स्वरा के पति का नाम शाश्वत है, जो सिंगापुर में एक बैंकिंग कंपनी में काम करते हैं. अब इस शादी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल भी नजर आ रहे हैं.
स्वरा और शाश्वत की शादी जोधपुर में स्थित उम्मेद भवन में शाही अंदाज में हुई. मारवाड़ी रीति-रिवाज से दोनों की शादी संपन्न हुई. फिल्म जगत से लेकर राजनीति से जुड़े कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. एक बड़ा नाम बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल का रहा. जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि जब विकी वेडिंग वेन्यू पर पहुंचते हैं तो शैलेश लोढ़ा गले लगाकर उनका स्वागत करते हैं.
शैलेश लोढ़ा की पगड़ी ठीक करते दिखे विकी कौशल
उसके बाद विकी वेडिंग फंक्शन में शैलेश लोढ़ा समेत बाकी मेहमानों के साथ नजर आते हैं. वो स्वरा को गले लगाकर शादी की बधाई भी देते हैं. वीडियो में एक जगह पर देखा जा सकता है कि विकी समेत तमाम लोग सिर पर पगड़ी बांधे नजर आ रहे हैं. वहीं विकी, शैलेश लोढ़ा की पगड़ी ठीक करते दिखते हैं. विकी का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. उनके इस खूबसूरत अंदाज के लिए लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं.
View this post on Instagram
क्लोज हैं विकी कौशल और शैलेश लोढ़ा
इस वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि विकी कौशल और शैलेश लोढ़ा के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है. दोनों एक दूसरे के काफी क्लोज हैं. बहरहाल, शैलेश लोढ़ा एक बड़े कवि होने के साथ-साथ एक्टिंग की दुनिया का भी काफी बड़ा नाम हैं. उन्हें लोग ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में निभाए गए उनके तारक मेहता के किरदार के लिए जानते हैं.
ये भी पढ़ें-
दिलजीत दोसांझ की सतलुज की कहानी का सच, क्या फिल्म में आतंकवाद का महिमामंडन हुआ?
14 सालों तक निभाया तारक मेहता का रोल
साल 2008 में जब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो शुरू हुआ था, उस समय ही वो इस शो से जुड़े थे. वो तकरीबन 14 सालों तक इस शो का हिस्सा रहे. मेकर्स के साथ कुछ विवाद के बाद साल 2022 में उन्होंने ये शो छोड़ दिया था.




