आज की ताजा खबर LIVE: बाइडेन ने अमेरिका को पीछे किया, मेरा कार्यकाल शानदार रहा-ट्रंप का शी जिनपिंग को जवाब

आज की ताजा खबर LIVE:  बाइडेन ने अमेरिका को पीछे किया, मेरा कार्यकाल शानदार रहा-ट्रंप का शी जिनपिंग को जवाब

प्रधानमंत्री मोदी की 5 दिवसीय विदेश यात्रा आज UAE से शुरू होगी, जहां वो ऊर्जा और वैश्विक मुद्दों पर बात करेंगे. दिल्ली में आज BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक का तीसरा सत्र होगा. भोजशाला ASI सर्वे रिपोर्ट पर हाईकोर्ट का अंतिम फैसला आ सकता है. आज से पश्चिम बंगाल विधानसभा सत्र शुरू होगा.

LIVE NEWS & UPDATES

  • 15 May 2026 05:25 AM (IST)

    बाइडेन ने अमेरिका को पीछे किया, मेरा कार्यकाल शानदार रहा-ट्रंप का शी जिनपिंग को जवाब

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर बताया कि जब राष्ट्रपति शी ने बहुत ही सुंदर तरीके स अमेरिका को शायद एक घटते हुए और पीछे होने वाले राष्ट्र के रूप में बताया , तो वे स्लीपी जो बाइडेन के चार सालों के दौरान हमने जो भारी नुकसान सहा था, उसकी बात कर रहे थे. राष्ट्रपति शी ट्रंप प्रशासन के 16 शानदार महीनों के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका ने दुनिया के सामने जो अद्भुत उछाल दिखाया है, उसकी बात नहीं कर रहे थे, जिसमें रिकॉर्ड ऊंचाई पर स्टॉक मार्केट और 401K, वेनेजुएला में सैन्य विजय और समृद्ध संबंध, ईरान का सैन्य रूप से पूरी तरह से तबाह करना शामिल है.

  • 15 May 2026 04:27 AM (IST)

    दिल्ली में अचानक बदला मौसम, कई इलाकों में चली तेज हवाएं

  • 15 May 2026 12:00 AM (IST)

    आज से शुरू होगी प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज से 5 दिन की विदेश यात्रा शुरू होगी. प्रधानमंत्री आज यूएई जाएंगे. वहां उनकी मुलाकात UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से होगी. बातचीत में ऊर्जा सहयोग, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी. दोनों देश व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर देंगे. व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ाने पर भी फोकस रहेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज से 5 दिन की विदेश यात्रा शुरू होगी. प्रधानमंत्री आज यूएई जाएंगे. वहां उनकी मुलाकात UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से होगी. बातचीत में ऊर्जा सहयोग, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी. आज दिल्ली में BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक होगी. आज सुबह 10 बजे तीसरा सत्र होगा. इसके साथ बैठक का औपचारिक कार्यक्रम पूरा होगा. भोजशाला एएसआई (ASI) सर्वे रिपोर्ट पर आज हाई कोर्ट का अंतिम फैसला आएगा. राज्य में बीजेपी सरकार के गठन के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा का पहला सत्र 15 मई से शुरू होगा. भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच बीएमसी ने बड़ा फैसला लिया है. मुंबई में आज से पानी की सप्लाई में 10 प्रतिशत कटौती की जाएगी. बीएमसी ने लोगों से पानी की बर्बादी रोकने और जरूरत के अनुसार ही पानी इस्तेमाल करने की अपील की है. पढ़ें- देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट…

Published On - May 15,2026 12:00 AM IST

Follow Us