आज की ताजा खबर LIVE: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर जून में बैठक, बीजेपी शासित राज्यों के CM होंगे शामिल

आज की ताजा खबर LIVE: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर जून में बैठक, बीजेपी शासित राज्यों के CM होंगे शामिल

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि चुनाव आयोग के पास SIR कराने का पूरा अधिकार है. आयोग ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम का कोई उल्लंघन नहीं किया है. वहीं NEET पेपर लीक मामले में 2 और गिरफ्तारी के साथ अब तक 13 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं.

LIVE NEWS & UPDATES

  • 27 May 2026 11:43 AM (IST)

    दिल्लीः साइबर ठगी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली के पूर्वी दिल्ली की साइबर थाना पुलिस ने 9.58 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने एक बुजुर्ग केयरटेकर की नौकरी का फायदा उठाकर इंडसइंड बैंक के क्रेडिट कार्ड की डिटेल चुरा ली और उससे सोने के सिक्कों की खरीदारी कर डाली.

  • 27 May 2026 10:46 AM (IST)

    पेपर लीक मामले में 2 और गिरफ्तारी

    NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में 2 और गिरफ्तारी की गई है. CBI ने पेपर लीक केस में 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इस तरह से अब तक 13 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. गिरफ्तार आरोपियों में लातूर के डॉक्टर डॉ. मनोज शिरुरे भी शामिल हैं. जबकि दूसरा गिरफ्तार आरोपी तेजस हर्षदकुमार शाह है, जो पुणे स्थित डॉ. अभंग प्रभु मेडिकल अकादमी (APMA) में फिजिक्स फैकल्टी है.

  • 27 May 2026 10:18 AM (IST)

    जोधपुरः आसाराम की सजा बरकरार, करना होगा सरेंडर

    जोधपुर हाईकोर्ट ने आज बुधवार को आसाराम की आजीवन कारावास की सजा बरकरार रखा है. हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन उत्पीड़न के केस में पिछली सजा को बरकरार रखा है. जस्टिस अरूण मोंगा और जस्टिस योगेन्द्र कुमार पुरोहित की डिवीजन बेंच ने केस में सह आरोपी शिल्पी और शरतचंद को बरी कर दिया है. आसाराम फिलहाल अंतरिम जमानत पर है, लेकिन उसे अब सरेंडर करना होगा.

  • 27 May 2026 10:02 AM (IST)

    मुंबईः शरद पवार अस्पताल में भर्ती

    राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के प्रमुख और पूर्व रक्षा मंत्री शरद पवार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए हैं. जानकारी के अनुसार, शरद पवार रूटीन चेकअप के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे हैं. वह कुछ चिकित्सीय जांच कराने के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं.

  • 27 May 2026 09:45 AM (IST)

    भोपालः IPS की नाबालिग बेटी ने की खुदकुशी

    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक IPS अधिकारी की बेटी ने खुदकुशी कर ली है. IPS संजीव कंचन की 16 साल की बेटी ने सरकारी घर में ही फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी. सरकारी बंगला चार इमली में है. खुदकुशी की वजह पता नहीं चल सका है.

  • 27 May 2026 09:28 AM (IST)

    बंगालः हफ्ते में 2 बार 5 रुपये में माछ-भातः CM

    पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “राज्य भर में करीब 400 ‘मां कैंटीन’ में, हर हफ्ते 2 बार 5-5 रुपये में ‘माछ भात’ (मछली और चावल का भोजन) उपलब्ध होगा.”

  • 27 May 2026 08:55 AM (IST)

    केरलमः ED की 10 ठिकानों पर रेड

    प्रवर्तन निदेशालय (ED) कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) मामले में केरलम के 10 ठिकानों पर तलाशी ले रहा है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का आवास भी शामिल है.

  • 27 May 2026 08:35 AM (IST)

    केरलमः पूर्व CM विजयन के घर पहुंची ED की टीम

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम आज सीएमआरएल से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के घर पहुंची है.

  • 27 May 2026 08:23 AM (IST)

    नासिकः कश्यपी बांध में हादसा, डूबने से 4 की मौत

    महाराष्ट्र के नासिक जिले में कश्यपी बांध क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया है, जहां पानी में डूबने से 4 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में मखमलाबाद नाका निवासी सचिन ठोंबरे, उनकी गर्भवती पत्नी रोहिणी ठोंबरे और उनके पड़ोस में रहने वाले दो बच्चे शामिल हैं.

  • 27 May 2026 07:41 AM (IST)

    दिल्ली: खजूरी खास में अक्की डॉन की गोली मारकर हत्या

    दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के खजूरी खास इलाके में कल मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां राजा उर्फ अक्की डॉन की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना एफ ब्लॉक में हुई.

  • 27 May 2026 06:56 AM (IST)

    रायबरेलीः गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, 3 की मौत, 5 घायल

    उत्तर प्रदेश के रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 अन्य घायल हो गए. कार ने एक्सप्रेसवे पर खड़ी ट्रैक्टर से टक्कर मार दी. हादसे में कार में सवार महिला सहित 3 लोगों की मौत. हादसे में 5 लोग घायल भी हुए हैं. कार दिल्ली से जौनपुर जा रही थी.

  • 27 May 2026 06:34 AM (IST)

    पंचायती और प्रधान चुनावों में नतीजे कांग्रेस के पक्ष मेंः CM सुक्खू

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में कहा, “पंचायती और प्रधान चुनावों के ज्यादातर नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आए हैं. नजरअंदाज किए जाने की उम्मीद के बावजूद हमें जो सपोर्ट मिला, उससे साफ पता चलता है कि जनता ने कांग्रेस की पॉलिसी और स्कीम को पसंद किया है.”

  • 27 May 2026 06:06 AM (IST)

    बिहार SIR के खिलाफ PILs पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

    सुप्रीम कोर्ट ECI द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं के एक बैच पर आज अपना फैसला सुनाएगा.

  • 27 May 2026 04:52 AM (IST)

    जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री के साथ की बैठक

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली में अपनी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग के साथ बातचीत की, जिसमें दोनों नेताओं ने कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के घटनाक्रम, पश्चिम एशिया की स्थिति और आपसी हित के अन्य क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की.राष्ट्रीय राजधानी में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद, जयशंकर और वोंग ने शाम को 17वें भारत-ऑस्ट्रेलिया विदेश मंत्रियों के संवाद के हिस्से के रूप में द्विपक्षीय वार्ता की.जयशंकर ने जोर देकर कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों के मामले में कई सकारात्मक घटनाक्रम हुए हैं.

  • 27 May 2026 02:56 AM (IST)

    ट्रंप ने भारत के साथ अमेरिका की साझेदारी के प्रति अपने समर्थन को दोहराया

    व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के साथ अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी के प्रति अपने समर्थन को लगातार दोहराया है, जिसमें कुछ दिन पहले नई दिल्ली में अमेरिका 250 समारोह के दौरान राजदूत गोर के साथ स्पीकर फोन पर हुई बातचीत भी शामिल है. सेक्रेटरी रूबियो की भारत यात्रा राष्ट्रपति द्वारा द्विपक्षीय संबंधों और व्यापार एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के प्रयासों को बल देती है, जिसमें महत्वपूर्ण खनिजों पर एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी शामिल हैं. राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच घनिष्ठ मित्रता है, और उनके नेतृत्व में ट्रंप प्रशासन और भारत सरकार दोनों देशों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं.

  • 27 May 2026 12:11 AM (IST)

    जयपुर में सीएनजी गैस की कीमत 1.59 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ी

    जयपुर में सीएनजी गैस हुई महंगी.

    टोरंट कंपनी ने 1.59 रुपये प्रति किलो महंगी की.

    वर्तमान में सीएनजी गैस 94.42 रुपये प्रति किलो का भाव था.

    बड़ी हुई रेट के बाद अब 96 रुपये प्रति किलो सीएनजी गैस हुई.

  • 27 May 2026 12:00 AM (IST)

    तमिलनाडु के CM जोसेफ विजय आज पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय आज अपनी पहली आधिकारिक दिल्ली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी के अलावा, उनकी केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की संभावना है.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय आज अपनी पहली आधिकारिक दिल्ली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी के अलावा, उनकी केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की संभावना है. असम विधानसभा में आज ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) असम बिल 2026’ पर चर्चा होगी. उत्तर प्रदेश में पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद आज से पूर्व ग्राम प्रधानों को प्रशासनिक व्यवस्था (प्रशासक) की कमान सौंपी जाएगी. खजुराहो में योग महोत्सव 2026 कार्यक्रम में आज केंद्रीय मंत्री प्रताप जाधव, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश के आयुष मंत्री सहित कई लोग शामिल होंगे. सुप्रीम कोर्ट ECI द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज अपना फैसला सुनाएगा. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ यह फैसला सुनाएगी.हर बड़े अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

Published On - May 27,2026 12:00 AM IST

Follow Us