Ananya Raj Death: 35 साल की अभिनेत्री अनन्या राज का निधन, परिवार ने एक महीने बाद किया खुलासा, कहा- नींद में ही चल बसीं
Ananya Raj Death: अभिनेत्री अनन्या राज नहीं रहीं. उनका निधन पिछले महीने यानी 15 जुलाई को हुआ था. परिवार ने बताया है कि अनन्या एक साल से ज्यादा वक्त से शारीरिक-मानसिक परेशानी से जूझ रही थीं.
Ananya Raj Death: अभिनेत्री और सोशल मीडिया स्टार अनन्या राज का 35 साल की उम्र में निधन हो गया है. ये जानकारी उनके परिवार ने उनके ही इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब एक महीने बाद दी है. परिवार के मुताबिक अनन्या का निधन 15 जुलाई को हुआ था. परिवार का कहना है कि वो बीते एक साल से बीमार थीं. अनन्या ने ‘7 आवर्स टू गो’, ‘द फाइनल एग्जिट’ और घोस्ट जैसे प्रोजेक्ट में काम किया था. इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब पौने 3 लाख लोग फॉलो करते थे.
अनन्या के निधन के एक महीने बाद मौत की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर फैमिली ने एक नोट शेयर किया. नोट में लिखा गया है, “हम अनन्या के परिवारवाले हैं. बड़े दुख के साथ हमें ये बताना पड़ रहा है कि 15 जुलाई की तड़के अनन्या का निधन हो गया. वो नींद में ही शांति से गुज़र गईं. एक साल से ज्यादा समय से वो दिमागी और शारीरिक तौर पर अस्वस्थ थीं. अपनी बीमारी से उबरने के लिए उन्होंने किसी वॉरियर की तरह लड़ाई लड़ी.”
View this post on Instagram
फैमिली ने प्राइवेसी देने की अपील की
बयान में आगे कहा गया, “वो एक मजबूत इरादों वाली लड़की थी और उसने हमेशा शान किसी क्वीन की तरह जिंदगी जी. बच्चा, तुम्हारी कमी बहुत महसूस होगी. हम आप सभी से गुजारिश करते हैं कि उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ करें. इस मुश्किल वक्त में हम चाहते हैं कि हमें थोड़ी निजता और शांति दी जाए.”
ये भी पढ़ें: लंबी बीमारी के बाद बंगाली डायरेक्टर राजा सेन का 71 साल की उम्र में निधन, करियर में जीते 3 नेशनल अवार्ड्स
पोस्ट में बयान के साथ साथ परिवार की ओर से अन्या के अंतिम संस्कार की भी एक तस्वीर शेयर की गई है. साथ ही एक तस्वीर ऐसी भी है, जिसमें अनन्या की तस्वीर को रखकर श्रद्धांजलि दी जा रही है. अनन्या का जन्म 1991 में हुई थी और 15 जुलाई 2026 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.
View this post on Instagram
बॉलीवुड के साथ साथ साउथ में भी किया काम
अनन्या राज ने हिंदी के अलावा रीजनल सिनेमा में भी काम किया था. वो मुंबई में ही पली बढ़ीं और फिल्मों के अलावा म्यूजिक वीडियो में भी काम किया करती थीं. उन्होंने 2016 में आई ‘7 आवर्स टू गो’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. उन्होंने बाद में तेलुगू फिल्म ‘तग्गेडे ले’ और द ट्रायलिंगुअल मद्रासी गैंग में भी काम किया.




