अहान पांडे की बहन अलाना की बेबी शॉवर पार्टी में पहुंचीं अनीत पड्डा, इनसाइड वीडियो हुआ वायरल
'सैयारा' एक्टर अहान पांडे की बहन अलाना पांडे की गोद भराई की रस्म हुई है, जिसका वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में अनीत पड्डा भी नजर आई हैं, जो अनन्या पांडे के साथ मस्ती करती दिखीं.
Alanna Panday Baby Shower Video: ‘सैयारा’ एक्टर अहान पांडे की बहन अलाना पांडे दूसरी बार मां बनने वाली हैं. कुछ समय पहले ही अलाना ने दूसरी प्रेगनेंसी का ऐलान किया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इस वक्त अलाना इंडिया में हैं और उनकी गोद भराई मनाई गई है. अलाना के बेबी शॉवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अहान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और सैयारा एक्ट्रेस अनीत पड्डा भी नजर आई हैं.
सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें अनीत और अनन्या को एक साथ देखा गया है. इस दौरान दोनों एक्ट्रेस ने अपना चुलबुला अंदाज दिखाया और बच्चों की तरह मस्ती करती दिखाई दीं. बता दें कि, अलाना के बेबी शॉवर में अनीत समेत, अनन्या पांडे और मुसाफिर कैफे एक्ट्रेस वेदिका पिंटो समेत कई सितारे नजर आएं.
ये भी पढ़ें: सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी को 27 की उम्र में हुआ था ब्रेन ट्यूमर, सालों बाद बताया कैसा था वह दौर
बेबी शॉवर का इनसाइड वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अनन्या पांडे और अनीत पड्डा को बेबी शॉवर पार्टी में गेम खेलते देखा जा सकता है. वीडियो में महिलाओं की जोड़ियां बनाई गई हैं. इसमें अनन्या और अनीत की जोड़ी बनी. एक चादर में टॉय रखा है, जिसे चादर से ही आगे पास करना है. इसी गेम में अनीत और अनन्या मस्ती करती दिखीं, वो टॉय को आगे पास ही नहीं कर पाईं और जोर-जोर से हंसने लगीं.
We got ananya and aneet playing in alannas baby shower and losing before gta6 https://t.co/1cqe3iu7c6
— chuiii (@nothingbyeee) October 8, 2026
अलाना पांडे की बेबी शॉवर पार्टी में कई मेहमान स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे. इस खास मौके पर सभी के लुक ने लोगों का ध्यान खींचा. अनन्या पांडे ने चमकदार गुलाबी स्कर्ट के साथ सफेद टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर ‘Auntie’ लिखा हुआ था. अपने कजिन की इस खास खुशी में शामिल होने के लिए अनन्या ने अपने लुक में मस्ती भरा टच दिया.
वहीं, ‘मुसाफिर कैफे’ फेम वेदिका सफेद रंग के खूबसूरत आउटफिट में नजर आईं. उन्होंने अपने लुक को सिंपल और एलिगेंट रखा. करिश्मा तन्ना ने भी सफेद रंग का आउटफिट चुना. दूसरी तरफ, अनीत पड्डा कैजुअल लेकिन स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दीं. उन्होंने सफेद हॉल्टर नेक टॉप के साथ नीली जींस पहनी थी. इस बीच, सोनम कपूर भी एक फैशन इवेंट में खूबसूरत सफेद ड्रेस पहनकर पहुंचीं. उनका एलिगेंट लुक भी चर्चा में रहा.




