Youtube पर 1000 मिलियन का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म, रकुल प्रीत सिंह ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया
Rakul Preet Singh 1000 Million Views Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस रुकुल प्रीत सिंह की एक फिल्म ने यूट्यूब पर व्यूज के मामले में रिकॉर्ड बना दिया है. उनकी फिल्म को 1000 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. ये आंकड़ा इससे पहले कोई भी फिल्म पार नहीं कर पाई थी.
First 1 Billion Views Movie On Youtube: किसी भी फिल्म की सफलता का आंकलन बॉक्स ऑफिस पर उसकी कमाई से की जाती है. अगर फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया, बजट से ज्यादा पैसे छापे तो हिट, नहीं तो उसे फ्लॉप का टैग मिल जाता है. हालांकि, कई बार कुछ फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाती हैं, लेकिन बाद में उन्हें ऐसी पॉपुलैरिटी मिलती है, जिसकी उम्मीद भी नहीं होती है. कुछ ऐसा ही रकुल प्रीत सिंह की एक फिल्म ने कर दिखाया है. दरअसल, उनकी एक फ्लॉप फिल्म ने यूट्यूब पर व्यूज के मामले में 1 बिलियन (1000 मिलियन) का आंकड़ा क्रॉस कर लिया है.
रकुल प्रीत सिंह की उस फिल्म का नाम है ‘जया जानकी नायका’, जो तेलुगु भाषा की एक एक्शन-रोमांटिक फिल्म है. इस फिल्म के हिंदी डब्ड वर्जन को यूट्यूब पर 1000 मिलियन व्यूज मिले हैं. साथ ही ये कारनामा करने वाली ये दुनिया की पहली फिल्म बन चुकी है. इससे पहले दुनिया की किसी भी फिल्म को इतने व्यूज नहीं मिले थे. यानी रकुल प्रीत सिंह की पिक्चर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है.
9 सालों में यूट्यूब पर फिल्म का कमाल
‘जया जानकी नायका’ के हिंदी डब्ड वर्जन को ‘खूंखार’ के नाम से साल 2017 में पेन मूवीज के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था. बॉक्स ऑफिस पर ये भले ही हिट नहीं हो पाई थी, लेकिन यूट्यूब पर इसके डब्ड वर्जन ने 9 सालों में कमाल कर दिया और यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
ये भी पढ़ें-
अमिताभ-शाहरुख की जुबान पर भी आलिया भट्ट! कुछ बातें जो इस अभिनेत्री को अलग बनाती हैं
क्या 12वीं फेल एक्ट्रेस मेधा शंकर को डेट कर रहे हैं समय रैना? एक वीडियो से मचा हल्ला
‘जया जानकी नायका’ का बजट और कलेक्शन
बोयापती श्रीनू के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह के साथ एक्टर बेलमकोंडा साई सिनिवास, प्रज्ञा जायसवाल और जगपति बाबू जैसे स्टार्स भी नजर आए थे. फिल्म में शुरू से लेकर आखिर तक सिर्फ एक्शन, मारधाड़ और खून-खराबा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपये था. हालांकि, ये सिर्फ 20 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई थी. लेकिन 9 सालों के बाद इस फिल्म ने इतिहास रच दिया और व्यूज के मामले में यूट्यूब पर दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म बन गई.




