Bigg Boss 20: क्या सलमान खान के शो में एंट्री लेंगी जेनिफर विंगेट और नीति टेलर? ललित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, माही विज भी तय!

Bigg Boss 20: क्या सलमान खान के शो में एंट्री लेंगी जेनिफर विंगेट और नीति टेलर? ललित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, माही विज भी तय!

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' के ग्रैंड प्रीमियर से पहले कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चा तेज हो गई है. जेनिफर विंगेट, रजत बेदी और यूट्यूब स्टार आशीष चंचलानी समेत कई चर्चित नाम शो के लिए सामने आ रहे हैं.

Bigg Boss 20: टेलीविजन का सबसे बड़ा और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 20’ अपने नए सीजन के साथ छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है. हमेशा की तरह इस बार भी बॉलीवुड के ‘दबंग’ यानी सलमान खान बतौर होस्ट शो की कमान संभालते नजर आएंगे. शो के ऑन-एयर होने की तैयारियों के बीच इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि आखिर इस बार घर के अंदर कौन-कौन से चेहरे कैद होने वाले हैं. सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट गलियारों में संभावित कंटेस्टेंट्स की एक रिपोर्टेड लिस्ट सामने आई है, जिसमें टीवी, बॉलीवुड और डिजिटल दुनिया के कुछ बड़े नाम तेजी से वायरल हो रहे हैं.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन नामों को बिग बॉस के लिए सबसे मजबूत दावेदार बताया जा रहा है, उनमें बॉलीवुड एक्टर रजत बेदी, टीवी की टॉप एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट और ‘कैसी ये यारियां’ फेम नीति टेलर का नाम सबसे ऊपर है. हाल में अपनी दूसरी शादी रचाने वाली जेनिफर विंगेट की जबरदस्त फैन फॉलोइंग को देखते हुए उनके नाम ने फैंस के बीच भारी उत्साह पैदा कर दिया है. वहीं, डिजिटल स्पेस से यूट्यूब सेंसेशन आशीष चंचलानी के नाम की भी खूब चर्चा है. अगर आशीष शो का हिस्सा बनते हैं, तो ये सोशल मीडिया लवर्स के लिए बड़ा सरप्राइज होगा. इनके अलावा कंटेंट क्रिएटर आर्यन केल्विन और जैन सैफी के नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स के तौर पर सामने आ रहे हैं.

ललित मोदी ने किया इनकार, माही विज की एंट्री लगभग तय!

बीते दिनों बिजनेसमैन ललित मोदी के भी ‘बिग बॉस 20‘ में हिस्सा लेने की अफवाहें जोरों पर थीं. हालांकि, अब उन्होंने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है और साफ किया है कि मेकर्स की तरफ से उन्हें शो के लिए अप्रोच नहीं किया गया है. दूसरी तरफ, टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस माही विज को लेकर खबर आ रही है कि वो इस सीजन के लिए लगभग फाइनल हो चुकी हैं और उनका नाम कन्फर्म माना जा रहा है.

आधिकारिक मुहर का इंतजार

हालांकि, जब तक मेकर्स की तरफ से आधिकारिक तौर पर कंटेस्टेंट्स के नामों का ऐलान नहीं किया जाता, तब तक इन नामों को केवल कयासों के तौर पर ही देखा जा रहा है. लेकिन इतना तो साफ है कि ड्रामा, इमोशन, झगड़े और दिलचस्प ट्विस्ट्स से भरपूर ‘बिग बॉस 20’ का ये नया सफर दर्शकों के लिए बेहद धमाकेदार होने वाला है.

सोनाली नाईक
सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More