Ekta Kapoor: टीवी के बाद अब बड़े पर्दे पर आएगी नागिन? एकता कपूर ने दिया बड़ा हिंट

Ekta Kapoor: टीवी के बाद अब बड़े पर्दे पर आएगी नागिन? एकता कपूर ने दिया बड़ा हिंट

Ekta Kapoor: एकता कपूर अपनी कहानियों को लेकर जानी जाती हैं. उनकी नागिन फ्रेंचाइजी तो काफी पसंद की गई. अब एकता ने बड़ा अपडेट देते हुए बताया है कि 'नागिन' बड़े पर्दे पर आने वाली है.

Ekta Kapoor: नागिन टीवी की उन फ्रेंचाइजी में से एक है, जिसने लंबे समय तक दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाए रखी है. साल 2015 में शुरू हुई इस सीरीज ने अपनी रहस्यमयी कहानी, इच्छाधारी नागिन के किरदार, रोमांस और जबरदस्त ट्विस्ट के दम पर खूब लोकप्रियता हासिल की थी. मौनी रॉय से लेकर सुरभि ज्योति, निया शर्मा, तेजस्वी प्रकाश और प्रियंका चाहर चौधरी तक कई एक्ट्रेस इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन चुकी हैं. अब नागिन को लेकर एक ऐसा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

दरअसल, एकता कपूर ने नाग पंचमी और श्रावण सोमवार के मौके पर सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें नागिन के अब तक के टीवी सफर की झलक देखने को मिली है. वीडियो के जरिए उन्होंने इशारा किया कि 11 सालों तक छोटे पर्दे पर राज करने वाली यह फ्रेंचाइजी अब टीवी से आगे बढ़ने के लिए तैयार है. चलिए जान लेते हैं कि क्या अब नागिन बड़े पर्दे कब तक आएगी?

ये भी पढ़ें: Kissing सीन के लिए मना किया, तो सेट छोड़कर चले गए काजल राघवानी ने बताया Pawan Singh क्यों साथ काम नहीं करते

एकता कपूर ने किया नागिन फिल्म का ऐलान

एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन सभी एक्ट्रेसेस की झलक दिखाई गई, जिन्होंने सालों से नागिन के आइकॉनिक किरदार को निभाया है. वीडियो में फ्रेंचाइजी के टेलीविजन सफर को दिखाने के बाद इसे फिल्मों की दुनिया में ले जाने का संकेत दिया गया है. पोस्ट के साथ एकता ने लिखा, कुछ रोमांचक आने वाला है! #WaitForIt हैप्पी नाग पंचमी! टीजर को इस मैसेज के साथ शेयर किया गया, 11 सालों से नागिन ने छोटे पर्दे पर राज किया है. अब बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड इस आइकॉनिक फ्रेंचाइजी को टीवी से आगे ले जाने के लिए तैयार है.

View this post on Instagram

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

कौन होगी ‘नागिन’ फिल्म की हीरोइन?

इस ऐलान के बाद फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि पहली नागिन फिल्म में लीड रोल कौन निभाएगा. एकता कपूर ने अभी तक उस एक्ट्रेस के नाम का खुलासा नहीं किया है, जो फिल्म में इच्छाधारी नागिन का मुख्य किरदार निभाएगी.

2015 से टीवी की पसंदीदा फ्रेंचाइजी रही है नागिन

नागिन फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2015 में हुई थी. पहले सीजन में मौनी रॉय ने अर्जुन बिजलानी के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी. शो जल्द ही भारतीय टेलीविजन के सबसे पॉपुलर सुपरनैचुरल ड्रामों में शामिल हो गया था. मौनी रॉय दूसरे सीजन में भी नजर आईं, जबकि तीसरे सीजन में सुरभि ज्योति ने मुख्य भूमिका संभाली. चौथे सीजन की कमान निया शर्मा ने संभाली थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण यह सीजन जल्द खत्म हो गया था. इसके बाद पांचवें सीजन में सुरभि चांदना नागिन का चेहरा बनीं. वहीं, बिग बॉस 15 जीतने के बाद तेजस्वी प्रकाश ने छठे सीजन में मुख्य भूमिका निभाई. सातवें सीजन का प्रीमियर 2025 में हुआ, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी, ईशा सिंह, नमिक पॉल और कनिका मान समेत कई कलाकार नजर आए थे. सातवां सीजन 14 जून 2026 को खत्म हुआ और अब यह फ्रेंचाइजी एक बिल्कुल नए फॉर्मेट में आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है.

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More