Shagun Sharma: कौन हैं अमन गांधी, जिसे डेट कर चुकी हैं शगुन शर्मा, ‘खतरों के खिलाड़ी’ के बाद जुड़ा करण वाही से नाम
Shagun Sharma: 'खतरों के खिलाड़ी' के फाइनल के बाद से ही शगुन शर्मा का नाम करण वाही से जुड़ रहा है. अब खुद एक्ट्रेस ने कंफर्म भी किया है कि उनका अमन गांधी से ब्रेकअप हो चुका है. जानिए आखिर हैं कौन?
स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' का हाल ही में फाइनल हुआ. फिनाले के बाद से ही टीवी एक्ट्रेस शगुन शर्मा लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. फिनाले के बाद से ही उनका नाम करण वाही के साथ जोड़ा जा रहा है. हालांकि, पूरा मामला तब छा गया, जब 'बिग बॉस 20' के घर में अमन गांधी कई बार शगुन को याद कर इमोशनल हुए. उन्होंने यह तक कह दिया कि वह उम्मीद करते हैं कि शगुन लाइफ में आगे नहीं बढ़ी होंगी.
'खतरों के खिलाड़ी 15' के दौरान शगुन शर्मा और करण वाही के बीच की बॉन्डिंग और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री ने फैंस का ध्यान खींचा. यहां तक कि फाइनल के बाद हुई पार्टी में दोनों एक साथ नजर आए थे.शो खत्म होने के बाद दोनों को अक्सर साथ देखे जाने की वजह से उनके लिंक-अप की खबरें तेज हो गईं. हालांकि, शगुन ने करण के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा है कि वो दोनों केवल बहुत अच्छे दोस्त हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शगुन शर्मा और अमन गांधी के प्यार की शुरुआत साल 2021 में हुई थी. दोनों की पहली मुलाकात टीवी शो 'इश्क पर जोर नहीं' के सेट्स पर हुई थी. दोनों लगभग 3 से 4 साल तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे. अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और रील्स शेयर करते नजर आते थे. दोनों ने करीब 1 साल पहले ही एक-दूसरे से दूरी बनानी शुरू कर दी थी. और निजी तौर पर अपना रिश्ता खत्म कर लिया था.
दरअसल अमन गांधी इंडियन टेलीविजन इंडस्ट्री के एक पॉपुलर एक्टर हैं. जिन्हें टीवी शोज और रियलिटी शोज में काम करने के लिए जाना जाता है. सीरियल 'भाग्य लक्ष्मी' में 'आयुष' का किरदार निभाकर घर-घर में बड़ी पहचान बनाई. इसके अलावा 'कुमकुम भाग्य', 'नागिन 5', 'दास्तान-ए-मोहब्बत: सलीम अनारकली' और 'इश्क सुभान अल्लाह' जैसे हिट शोज में भी दिखे. अमन गांधी रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं.



