कोरोना की चपेट में आए सिंगर कुमार सानू के बेटे, अस्पताल में हुए भर्ती, शेयर किया वीडियो
बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है. खुद जान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए अपना हेल्थ अपडेट दिया है.
Jaan Kumar Sanu Covid Positive: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सिंगर मुंबई के एक अस्पताल में एडमिट हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो भी शेयर किया है और फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है. उन्हें रविवार 12 जुलाई को वीडियो जारी करते हुए अपनी दशा बताई. हालांकि वे मजाकिया मूड में थे और ठीक लग रहे थे. उनके हाथ में डिप लगी देखी जा सकती है. फैंस संग इंटरैक्ट करते हुए उन्होंने अपने कपड़ों की डिजाइन और डिजाइनर के बारे में बात की फैंस सिंगर की सेहत को लेकर चिंतित हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं.
वीडियो में जान कुमार हॉस्पिटल वॉर्ड में नजर आ रहे हैं. वे टहलते-घूमते हुए वीडियो बना रहे हैं और हमेशा की तरह फैंस को हंसाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने वीडियो के साथ लिखा- ‘चाइना से आया मेरा दोस्त’. उनके हाथ में डिप लगा हुआ है लेकिन वे एकदम फिट नजर आ रहे हैं. वीडियो शेयर करने के साथ ही उन्हें विशेज मिलनी शुरू हो गई हैं. फैंस उन्हें सचेत रहने और खुद का ध्यान रखने के लिए कह रहे हैं.
View this post on Instagram
एक शख्स ने लिखा- गेट वेल सून. एक दूसरे शख्स ने लिखा- आप के जल्द स्वस्थ होने की कामना. अपना ध्यान रखो. एक दूसरे शख्स ने कहा- भगवान आपको जल्दी ठीक करे. मैं आपके बेहतर स्वास्थ की दुआ करता हूं. एक अन्य शख्स ने कहा- अपना ध्यान रखें और जल्दी ठीक हो जाएं.
ये भी पढ़ें- 21 की उम्र में मिला स्टारडम, शाहरुख-दिलीप कुमार संग किया काम अब कहां हैं सौदागर के विवेक मुशरान?
कौन हैं जान कुमार सानू?
जान कुमार सानू की बात करें तो वे कुमार सानू और रीटा के बेटे हैं. वे एक सिंगर और म्यूजिशियन हैं. उनका जन्म 16 अप्रैल 1994 को कोलकाता में हुआ था. उनका पूरा नाम जायेश भट्टाचार्या है. वे स्टेज शोज तो करते ही हैं लेकिन वे बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी गाने गा चुके हैं. उन्हें अपने पिता के ही पॉपुलर सॉन्ग अकेले हम अकेले तुम की परफॉर्मेंस के बाद पॉपुलैरिटी मिलनी शुरू हुई थी. उन्होंने आमिर खान की फिल्म तारे जमीन का मशहूर गाना ‘बम बम बोले’ भी गाया था.




