आज की ताजा खबर LIVE: संसद भवन की सुरक्षा में सेंधः 13 हजार से अधिक पेज की चौथी चार्जशीट फाइल

आज की ताजा खबर LIVE: संसद भवन की सुरक्षा में सेंधः 13 हजार से अधिक पेज की चौथी चार्जशीट फाइल

एक बार फिर पेट्रोल-डीजल और सीएनजी गैस के दाम में वृद्धि की गई है. पिछले 10 दिनों में तीसरी बार तेल के दाम बढ़ाए गए हैं. वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो आज भारत की चार दिवसीय यात्रा पर हैं. वह प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे.

LIVE NEWS & UPDATES

  • 23 May 2026 11:47 AM (IST)

    लातूरः इंडस्ट्रियल क्षेत्र में कोचिंग क्लासेस-मेस बंद करे

    महाराष्ट्र के लातूर जिले प्रशासन ने प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए शहर के इंडस्ट्रियल एस्टेट क्षेत्र में संचालित कोचिंग क्लासेस, ट्यूशन सेंटर, हॉस्टल, मेस सुविधाएं और अन्य कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को जल्द से जल्द बंद करने के आदेश दिए हैं.

  • 23 May 2026 10:47 AM (IST)

    राजस्थानः अलवर में सड़क हादसा, 40 घायल, 7 गंभीर

    राजस्थान के अलवर जिले में आज शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार से दौड़ रही यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे. बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसे में सभी 40 यात्रियों को चोटें आई हैं, जबकि 7 यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया. बस श्योपुर से गोवर्धन जा रही थी.

  • 23 May 2026 10:15 AM (IST)

    विदेश मंत्री मार्को रुबियो कोलकाता से दिल्ली रवाना

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और उनकी पत्नी जीनेट डी. रुबियो कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी उनके साथ यात्रा कर रहे हैं. रुबियो 4 दिन के लिए भारत आए हैं.

  • 23 May 2026 09:53 AM (IST)

    दिल्लीः एयरपोर्ट पर 48 करोड़ के गांजे के साथ 2 थाई गिरफ्तार

    दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 48 करोड़ रुपये कीमत की हाइड्रोपोनिक गांजा (मारिजुआना) की खेप पकड़ी है. बैंकॉक से आए दो थाई नागरिकों गिरफ्तार कर लिया गया.

  • 23 May 2026 09:14 AM (IST)

    कर्नाटकः 2 गाड़ियों की टक्कर, 5 लोगों की मौत

    कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के लाडजापुर के पास कल रात एक चार-पहिया गाड़ी की लॉरी से टक्कर गई है. पुलिस ने बताया कि हादसे की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई.

  • 23 May 2026 09:09 AM (IST)

    भोपालः गिरिबाला ने 8 घंटे की वकील के साथ बैठक

    भोपाल में गिरिबाला सिंह ने कल दिनभर अपने वकीलों के साथ 8 घंटे बैठक की. दोपहर 1:30 बजे से लेकर रात 8:30 बजे तक बैठक हुई. वहीं पुलिस भोपाल जिला कोर्ट में आज समर्थ सिंह को पेश करेगी.

  • 23 May 2026 09:04 AM (IST)

    अगले 3 घंटे में दिल्ली-NCR में बारिश

    अगले 3 घंटे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, माथुरा, बागपत और अलीगढ़ में हल्की बारिश और आंधी आने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

  • 23 May 2026 08:03 AM (IST)

    बाराबंकीः डंपर ने सो रहे लोगों की कुचला, 3 की मौत

    उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दर्दनाक हादसा हो गया है. हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई. बिजली न आने के चलते घर के बाहर परिवार सो रहा था. इस बीच तेज रफ्तार डंफर ने लोगों को कुचल दिया. परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम और एक की हालत गंभीर है.

  • 23 May 2026 08:02 AM (IST)

    अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का भारत दौरा

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपने पहले भारत दौरे के दौरान कोलकाता पहुंच गए हैं. वहां पर वह मिशनरीज ऑफ चैरिटी के मदर टेरेसा हाउस भी गए.

  • 23 May 2026 07:47 AM (IST)

    अगले 2 घंटे में दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान

    दिल्ली-NCR और उसके आस-पास के इलाकों में अगले 2 घंटों के दौरान धूल भरी आंधी के बाद गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. तेज हवाओं की गति 3050 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

  • 23 May 2026 07:43 AM (IST)

    पेट्रोल-डीजल के बाद CNG के दाम भी बढ़े

    पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि के बाद अब सीएनजी के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं. दिल्ली में सीएनजी के दाम में एक रुपये प्रति लीटर बढ़ाया गया है.

  • 23 May 2026 06:43 AM (IST)

    पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर बढ़ोतरी

    पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर बढ़ोतरी की गई है. 10 दिन में तीसरी बार तेल के दाम बढ़ाए गए हैं. पेट्रोल के दाम में 87 पैसे तो डीजल के दाम में 91 पैसे बढ़ाए गए हैं.

  • 23 May 2026 06:40 AM (IST)

    ट्रेन से शिरडी जाएंगे CM फडणवीस

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस वंदे भारत ट्रेन से शिरडी जाएंगे.

  • 23 May 2026 05:17 AM (IST)

    सऊदी अरब इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस का नया सदस्य बना

    सऊदी अरब इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) का नवीनतम सदस्य बन गया.संबंधित संगठन एक ऐसा मंच है जो उन देशों को एक साथ लाता है जहां बिल्ली प्रजाति के शेर, बाघ, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा जैसे जानवर पाए जाते हैं.इसके साथ ही अब इस गठबंधन के सदस्य देशों की संख्या 26 हो गई है.संगठन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आईबीसीए सऊदी अरब का अपने नवीनतम सदस्य देश के रूप में हार्दिक स्वागत करता है.

  • 23 May 2026 02:09 AM (IST)

    चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने अमेरिका की सेना को बताया अविश्वसनीय: ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कहते हैं, वेनेजुएला अविश्वसनीय था. अब ईरान, उनकी नौसेना, वायु सेना और उनके नेता सब चले गए हैं. वे इतनी बुरी तरह से समझौता करना चाहते हैं. मैं अभी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलकर लौटा हूं, बहुत अच्छे इंसान हैं. उन्हें भी कहना पड़ा, ‘आपकी सेना अविश्वसनीय है’.

  • 23 May 2026 01:30 AM (IST)

    आग लगने की घटना के बाद दमकल कर्मियों पर पत्थरबाजी

    दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में आग लगने की घटना के बाद दमकल कर्मियों पर पत्थर फेंके गए.

  • 23 May 2026 01:04 AM (IST)

    दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में फर्नीचर बाजार में लगी भीषण आग

    दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में फर्नीचर बाजार में भीषण आग लग गई.

  • 23 May 2026 12:02 AM (IST)

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का भारत दौरा आज से

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो आज भारत आएंगे. वो चार दिन की यात्रा पर हैं. इस दौरे का मकसद उन द्विपक्षीय संबंधों को सुधारना है, जिनमें पिछले साल के मध्य से ही तनाव बना हुआ है. अपने दौरे पर रूबियो विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ व्यापक बातचीत करेंगे. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे. रूबियो दिल्ली में ‘क्वाड’ (Quad) देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भी शामिल होंगे.

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो आज भारत आएंगे. वो चार दिन की यात्रा पर हैं. इस दौरे का मकसद उन द्विपक्षीय संबंधों को सुधारना है, जिनमें पिछले साल के मध्य से ही तनाव बना हुआ है. अपने दौरे पर रूबियो विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ व्यापक बातचीत करेंगे. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे. रूबियो दिल्ली में ‘क्वाड’ (Quad) देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भी शामिल होंगे. उधर, प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा 19वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. वहीं, कर्नाटक में बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव को लेकर हलचल तेज है. इसी कड़ी में आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बेंगलुरु पहुंचेंगे और रविवार सुबह नाश्ते पर पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदुरप्पा के साथ बैठक करेंगे. हर बड़े अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

Published On - May 23,2026 12:01 AM IST

Follow Us